लॉन्च से पहले जारी हुआ टोयोटा की इस बाहुबली गाड़ी का टीजर, इस दिन होगी एंट्री; जानिए खासियत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टोयोटा भारतीय मार्केट में अपनी नई लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक 9th-जेन हिल्क्स (Hilux) को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे भारत में आगामी 28 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। 

toyota hilux facelift teaser released ahead of 28 july launch check details
Mahindra Veero
केवल
10,500/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टोयोटा भारतीय मार्केट में अपनी नई लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक हिल्क्स (Hilux) 9th-जेन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे भारत में आगामी 28 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका एक नया टीजर जारी किया है। इस टीजर से कार के बाहरी डिजाइन और ऑफ-रोडिंग कैपिसिटी का खुलासा हुआ है। नया मॉडल काफी हद तक ग्लोबल मार्केट में बिकने वाले नए हिल्क्स जैसा ही दिखता है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन के साथ आ रही यह नई हिल्क्स अपने पुराने मॉडल के मुकाबले काफी अधिक बोल्ड और मॉडर्न नजर आती है। आइए जानते हैं अपकमिंग हिलक्स की पूरी डिटेल्स को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra Zeo
₹ 7.88 - 8.37 लाख
EMI केवल10,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Jeeto
₹ 4.5 - 5.46 लाख
EMI केवल5,900/ माह
अपनी EMI जानें

टीजर में क्या दिखा खास

टोयोटा के नए टीजर में इस पिकअप को 'सल्फर मेटैलिक' कलर शेड में दिखाया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह कलर इसके 48V माइल्ड-हाइब्रिड टॉप वैरिएंट में मिलता है। टीजर में इस गाड़ी की पानी में चलने की ताकत और कठिन रास्तों को आसानी से पार करने की क्षमता को हाइलाइट किया गया है। पुराने मॉडल के उलट, नई हिल्क्स के फ्रंट ग्रिल पर बड़े टोयोटा लोगो की जगह मेटैलिक फिनिश में 'TOYOTA' लिखा गया है। इसके अलावा, कार में नए स्लीक एलईडी हेडलाइट्स, एल-शेप एलईडी डीआरएल और नए मस्कुलर डिजाइन वाला बोनट दिया गया

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो इसमें काले रंग की बड़ी ग्रिल, चौकोर व्हील आर्चेस और स्पोर्टी फ्रंट बम्पर दिया गया है। इसके साइड प्रोफाइल में ब्लैक-आउट ओआरवीएम (ORVMs), नए अलॉय व्हील्स और ब्लैक डोर हैंडल्स मिलते हैं। आगे के दरवाजों पर काले रंग में 'Hilux' की बैजिंग दी गई है। पीछे की तरफ शार्क-फिन एंटीना, मजबूत रोल बार और सी-शेप की वर्टिकल एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं। इसके टेलगेट पर बड़े अक्षरों में 'TOYOTA' लिखा है, जो बेहद शानदार लगता है। भारत में इसका डबल-कैब वर्जन लॉन्च किया जाएगा।

दमदार हैं गाड़ी के फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो इसमें नया डैशबोर्ड, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और डुअल 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन्स दी गई हैं, जिनमें से एक इंफोटेनमेंट और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले है। इसके अलावा, केबिन में वायरलेस चार्जिंग, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे मॉडर्न फीचर्स शामिल किए गए हैं।

इतनी हो सकती है कीमत

ग्लोबल मार्केट में यह गाड़ी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आती है। हालांकि, भारत में इसमें पुराना 2.8-लीटर का दमदार फोर-सिलेंडर डीजल इंजन ही जारी रहने की उम्मीद है। यह इंजन 204bhp की अधिकतम पावर देता है। भारतीय मार्केट में इस नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल (28.52 लाख से 36 लाख रुपये) से थोड़ी अधिक हो सकती है। लॉन्च के बाद भारत में इसका सीधा मुकाबला इसुज़ु वी-क्रॉस से होगा।

(फोटो क्रेडिट- Google gemini)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़लॉन्च से पहले जारी हुआ टोयोटा की इस बाहुबली गाड़ी का टीजर, इस दिन होगी एंट्री