Toyota की सबसे पावरफुल कोरोला, 305hp के साथ 415Nm का टॉर्क, रेसिंग कार जैसा लुक
नई GRMN Corolla में वही 1.6-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल G16E-GTS इंजन दिया गया है, जो GR Corolla में मिलता है। यह इंजन 305hp की पावर जेनरेट करता है। यह दिखने में रेसिंग कार की तरह लगती है।

Toyota की मोटरस्पोर्ट डिविजन Gazoo Racing ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल और ट्रैक-फोकस्ड GRMN Corolla हैचबैक को अनवील किया है। यह मौजूदा GR Corolla का और भी ज्यादा हाई-परफॉर्मेंस वर्जन है। इस कार को फेमस Nurburgring रेस ट्रैक पर खूब टेस्टिंग की गई है। इसमें बेहतर एयरोडायनामिक्स, अपग्रेडेड सस्पेंशन, ज्यादा ग्रिप वाले टायर्स, बढ़ा हुआ टॉर्क और कई ट्रैक-ओरिएंटेड बदलाव किए गए हैं। आइए डीटेल में जानते हैं टोयोटा की इस नई कार के बारे में।
जबर्दस्त पावर
नई GRMN Corolla में वही 1.6-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल G16E-GTS इंजन दिया गया है, जो GR Corolla में मिलता है। यह इंजन 305hp की पावर जेनरेट करता है, लेकिन इसके टॉर्क को 400Nm से बढ़ाकर 415Nm कर दिया गया है। Gazoo Racing ने खास तौर पर 3,600rpm से 4,800rpm के बीच टॉर्क डिलीवरी को बेहतर बनाया है, जिससे ट्रैक पर कार की परफॉर्मेंस और रिस्पॉन्स पहले से ज्यादा तेज हो जाता है। कार में केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा बेहतर कूलिंग के लिए इसमें इंटरकूलर स्प्रे सिस्टम भी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.85 - 10.49 लाख
Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख
Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख
Kia Carens
₹ 10.99 - 12.77 लाख
Mahindra Bolero Neo Plus
₹ 11.41 - 12.51 लाख
हैंडलिंग और ड्राइविंग डायनामिक्स को बेहतर बनाने के लिए नई GRMN Corolla के फ्रंट और रियर में मोनोट्यूब शॉक अब्जॉर्बर के साथ रिबाउंड स्प्रिंग्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इससे कॉर्नरिंग के दौरान ट्रैक्शन बेहतर होता है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और 4WD सिस्टम को भी ट्रैक यूज के लिए फिर से ट्यून किया गया है।
रेसिंग कार की तरह लगती है GRMN Corolla
डिजाइन की बात करें तो GRMN Corolla रेसिंग कार की तरह लगती है। इसके फ्रंट में बड़ा और ज्यादा अग्रसिव बंपर दिया गया है, जिसमें बड़े एयर इंटेक्स और कार्बन फाइबर साइड स्पॉइलर्स लगाए गए हैं। इसके साथ नया कार्बन फाइबर बोनट भी है, जिसमें बड़े एयर डक्ट्स दिए गए हैं। टोयोटा के लोगो भी स्मोक्ड फिनिश वाला है। इससे इसका स्पोर्टी लुक और ज्यादा शानदार बन जाता है। साइड प्रोफाइल में फ्रंट वील आर्च के पीछे एयर आउटलेट्स और फेंडर डक्ट्स में आपको सबसे बड़े बदलाव देखने को मिलेगा। कार में मैट ब्रॉन्ज फिनिश वाले 18-इंच अलॉय वील्स दिए गए हैं। इनका साइज GR Corolla जैसा ही है, लेकिन GRMN वर्जन में ज्यादा ग्रिप वाले Michelin Pilot Sport Cup 2 टायर्स लगाए गए हैं, जो 10mm अधिक चौड़े हैं। पीछे की तरफ बड़ा कार्बन फाइबर रूफ स्पॉइलर और स्मोक्ड टोयोटा बैज इसकी पहचान को और खास बनाते हैं।
इंटीरियर भी शानदार
GRMN Corolla एक 5-डोर हैचबैक है। इसके केबिन में केवल दो लोगों के बैठ सकते हैं। वजन कम करने के लिए Gazoo Racing ने पीछे की सीट्स को पूरी तरह हटा दिया है। आगे की तरफ स्पोर्टी बकेट सीट्स दी गई हैं, जिन पर रेड कलर की स्टिचिंग और हेडरेस्ट पर GR लोगो मौजूद है। केबिन का डैशबोर्ड लेआउट GR Corolla जैसा ही रखा गया है, लेकिन GRMN मॉडल में अडिशनल कार्बन फाइबर और ब्रश्ड मेटल ट्रिम्स दिए गए हैं। बताते चलें कि टोयोटा Gazoo Racing नई GRMN Corolla को लिमिटेड नंबर्स में जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में सेल करेगी। इसकी डिलीवरी अगले साल शुरू होगी।
(Photo: Autocar India)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


