बलेनो के ग्राहकों को खींचने वाली ये कार हो गई सस्ती, कंपनी दे रही इतना डिस्काउंट; इतने में मिल रही

Apr 08, 2026 06:24 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

इस कार के पेट्रोल वैरिएंट पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें CNG और AMT ट्रिम शामिल नहीं हैं। इसके साथ, 15,000 रुपए के एक्सचेंज बेनिफिट और 4,000 रुपए की कॉर्पोरेट/रूरल बेनिफिट भी मिलेंगे।

बलेनो के ग्राहकों को खींचने वाली ये कार हो गई सस्ती, कंपनी दे रही इतना डिस्काउंट; इतने में मिल रही
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टोयोटा ने अपनी कारों के लिए अप्रैल में मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपने पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार ग्लैंजा पर 39,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इस कार के पेट्रोल वैरिएंट पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें CNG और AMT ट्रिम शामिल नहीं हैं। इसके साथ, 15,000 रुपए के एक्सचेंज बेनिफिट और 4,000 रुपए की कॉर्पोरेट/रूरल बेनिफिट भी मिलेंगे। जो ग्राहक कार का व्हाइट और सिल्वर कलर चुनते हैं उन्हें 10,000 की कीमत वाली LE एक्सेसरी किट भी दी जाएगी। हालांकि, सबसे बड़ा फायदा 30,000 रुपए का 'लॉयल्टी' या एक्सचेंज से जुड़ा है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम 6,39,300 रुपए है। भारत में इसका सीधा मुकाबला मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 से होता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टोयोटा ग्लैंजा पर डिस्काउंट अप्रैल 2026
टाइपडिस्काउंट
कैश डिस्काउंट₹10,000
कॉर्पोरेट / रुरल₹4,000
एक्सचेंज बोनस₹15,000
LE एक्सेसरीज₹10,000
लॉयल्टी बोनस₹30,000
टोटल (लॉयल्टी के बिना)₹39,000

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 5.99 - 10.57 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.55 - 7.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टोयोटा ग्लैंजा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इंजन पावरट्रेन की बात करें तो ग्लैंजा को 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसको 5-स्पीड मैनुअल और एक AMT यूनिट के साथ जोड़ा गया है, जो89bhp की पावरऔर 113Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरी ओरसीएनजी मोड मेंकेवल मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा इंजन 76bhp की पावर और 98.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसके माइलेज की बात करें तो टोयोटा ग्लैंजा के1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल / एएमटी वैरिएंट का माइलेज 22.3kmpl है। वहीं, 1.2-लीटर पेट्रोल+सीएनजी मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 30.61km/kg है। ये ARAI सर्टिफाइड माइलेज है। ग्लैंजा में LED प्रोजेक्ट हेडलैंप, ट्विन LED डे-टाइम रनिंग लैंप, वाइड ट्रैपेजॉइडल लोअर ग्रिल, स्लीक और डायनेमिक R17 अलॉय व्हील, LED टेल लैंप दिया है। इसमें टोयोटा का सिग्नेचर फ्रंट फेसिया और एडवांस टेक फीचर्स को जोड़ा गया है।

ग्लैंजा के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ LED DRLs, LED फॉग लैंप और 16-इंच एलॉय व्हील्स दिए हैं। कार के अंदर 9-इंच स्मार्ट प्लेकास्ट टचस्क्रीन, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट के साथ मिलता है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले और वॉयस असिस्टेंट दिया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन भी दिया है। सेफ्टी की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री व्यू कैमरा, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।