टोयोटा के इन 3 कारों पर आया ₹45000 तक का डिस्काउंट, ऑफर 31 मार्च तक वैलिड; अब खरीदने की मचेगी लूट!

Mar 07, 2026 10:07 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

दिग्गज कार निर्माता टोयोटा (Toyota) अपने अलग-अलग मॉडलों पर मार्च, 2026 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान टोयोटा कार खरीदने पर अधिकतम 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

टोयोटा के इन 3 कारों पर आया ₹45000 तक का डिस्काउंट, ऑफर 31 मार्च तक वैलिड; अब खरीदने की मचेगी लूट!

अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, दिग्गज कार निर्माता टोयोटा (Toyota) अपने अलग-अलग मॉडलों पर मार्च, 2026 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान टोयोटा कार खरीदने पर अधिकतम 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं डिस्काउंट की डिटेल्स के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ग्लैंजा पर ₹30000 तक की बचत का मौका

कंपनी अपनी पॉपुलर हैचबैक टोयोटा ग्लैंजा पर इस दौरान बंपर छूट दे रही है। इस दौरान टोयोटा ग्लैंजा खरीदने पर ग्राहक अधिकतम 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इनमें 15,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। इसके अलावा, कंपनी टोयोटा टैसर पेट्रोल पर 20,000 रुपये तक की बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। इनमें 10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। जबकि टोयोटा टैसर नॉन टर्बो पैट्रोल वैरिएंट पर ग्राहक अधिकतम 10,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

हायराइडर पर 45000 रुपये तक की छूट

दूसरी ओर कंपनी अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी टोयोटा हायराइडर के स्मार्ट हाइब्रिड वैरिएंट पर अधिकतम 45,000 रुपये तक की बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। इनमें 25,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। जबकि कंपनी टोयोटा हायराइडर स्ट्रांग हाइब्रिड पर भी 45,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। इनमें 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। जबकि टोयोटा इनोवा और फॉर्च्यूनर जैसी कारों पर इस दौरान कोई भी डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।