लॉन्च से ठीक पहले जारी हुआ टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट का टीजर, फ्रंट लुक से उठा पर्दा; होंगे ये बड़े बदलाव
टोयोटा अपनी पॉपुलर हैचबैक ग्लैंजा का फेसलिफ्टेड मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इस नई अपडेटेड कार का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है।

टोयोटा अपनी पॉपुलर हैचबैक ग्लैंजा का फेसलिफ्टेड मॉडल 14 अक्टूबर, 2026 को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इस नई अपडेटेड कार का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है। इसमें इसके फ्रंट लुक की झलक साफ देखने को मिल रही है। बता दें कि टोयोटा ग्लैंजा दरअसल मारुति सुजुकी बलेनो का ही एक बदला हुआ रूप है। मारुति ने इसी सितंबर में बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारा था। आइए जानते हैं टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट में इस बार क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है।
कार में मिलेगा नया फ्रंट लुक
टीजर से साफ जाहिर होता है कि ग्लैंजा के फ्रंट डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार टोयोटा का लोगो कार के बोनट के किनारे पर दिया गया है। साथ ही इसमें बिल्कुल नई ग्रिल देखने को मिलेगी, जिसके दोनों तरफ सिल्वर फिनिशिंग दी गई है। इसके अलावा, कार का फ्रंट बंपर और अलॉय व्हील्स भी नए डिजाइन के होंगे। कंपनी ने इसके लुक को टोयोटा की अपनी डिजाइन थीम के हिसाब से ढाला है ताकि यह बलेनो से थोड़ी अलग और ज्यादा प्रीमियम दिखे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Glanza
₹ 6.73 - 9.99 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.99 लाख
Hyundai i20
₹ 6 - 10.63 लाख
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.84 - 8.89 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.8 लाख
Maruti Suzuki Wagon R Bioflex
₹ 7.24 लाख
अंदर मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स
कार के केबिन के अंदर भी आपको कई नए और हाई-टेक फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस बार नई ग्लैंजा में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर और 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें 6-स्पीकर वाला क्लेरियन ऑडियो सिस्टम मिलने की उम्मीद है। सबसे खास बात यह है कि ग्लैंजा में इस बार लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर भी दिया जा रहा है। इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
इंजन में होगा सबसे बड़ा बदलाव
नई ग्लैंजा में सबसे बड़ा और मुख्य बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलेगा। पुराने 4-सिलेंडर इंजन की जगह इसमें अब 1.2-लीटर का नया 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह 81bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल और एएमटी (AMT) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में आएगा।
इन कारों से होगा मुकाबला
लॉन्च होने के बाद नई टोयोटा ग्लैंजा का सीधा मुकाबला टाटा अल्ट्रोज, हुंडई i20 और मारुति बलेनो जैसी कारों से होगा। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में भले ही मुकाबला कड़ा हो, लेकिन सही कीमत और अच्छे फीचर्स के दम पर ये गाड़ियां खूब बिकती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण नई बलेनो है जिसकी लॉन्च के पहले ही महीने में 25,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।

