Toyota ला रही की इस शानदार हैचबैक का फेसलिफ्ट, अगले महीने लॉन्च, मिलेंगे तगड़े फीचर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टोयोटा ग्लांजा का फेसलिफ्ट आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई ग्लांजा को अक्टूबर 2026 में मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस बार कार में फीचर्स के साथ इंजन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Toyota Glanza
टोयोटा ग्लांजा
Toyota Glanza
केवल
₹8,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी ने हाल ही में 2026 Baleno Facelift को लॉन्च किया है। नई बलेनो में डिजाइन के साथ कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। अब टोयोटा भी इसी कार पर बेस्ड अपनी ग्लांजा फेसलिफ्ट को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। Cartoq की रिपोर्ट के मुताबिक नई ग्लांजा को अक्टूबर 2026 में मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस बार कार में फीचर्स के साथ इंजन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल₹10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
EMI केवल₹19,600/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल₹16,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
EMI केवल₹14,000/ माह
अपनी EMI जानें

ऐसा हो सकता है नई ग्लांजा का डिजाइन

ग्लांजा के एक्सटीरियर डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मारुति और टोयोटा की पार्टनरशिप के तहत दोनों कंपनियां एक ही कार को अलग पहचान देने के लिए फ्रंट डिजाइन में मामूली बदलाव करती हैं। नई बलेनो में बड़ी फ्रंट ग्रिल, तीन क्रोम स्ट्रिप्स और बोनट पर शिफ्ट किया गया मारुति मिलता है। ग्लांजा में टोयोटा इसी डिजाइन को अपने हिसाब से थोड़ा अलग रूप दे सकती है। हालांकि, कार के हेडलैंप्स, LED DRLs और टर्न इंडिकेटर्स का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 16-इंच अलॉय व्हील्स, LED टेल लैंप्स और रियर बंपर भी बड़े बदलाव नहीं किए जा सकते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.73 - 9.99 लाख

EMI केवल₹8,800/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 6 - 10.63 लाख

EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.84 लाख

EMI केवल₹7,600/ माह
अपनी EMI जानें
EMI केवल₹9,500/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.3 - 10.8 लाख

EMI केवल₹8,300/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.6 - 8.04 लाख

EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें

Level 2 ADAS होगा सबसे बड़ा अपडेट

नई टोयोटा ग्लांजा का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका Level 2 ADAS पैकेज होगा। बलेनो के बाद ग्लांजा इस सेगमेंट की अगली हैचबैक बन सकती है, जिसमें यह तकनीक मिलेगी। इसमें Automatic Emergency Braking (AEB), लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। टोयोटा ADAS को जरूरत के हिसाब से एक्टिवेट या डीएक्टिवेट करने के लिए एक फिजिकल बटन भी दे सकती है।

मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

ग्लांजा फेसलिफ्ट में फ्रंट सीट वेंटिलेशन, UV-Cut Glass, वायरलेस फोन चार्जर, 9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, HUD, TPMS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग और EBD के साथ ABS भी दिए जाएंगे।

नया 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा

नई ग्लांजा में मौजूदा 1.2-लीटर K12N 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की जगह 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यही इंजन नई स्विफ्ट में भी मिलता है। यह 81 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देता है। इसे मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

CNG मॉडल में भी आ सकता है AMT

मारुति बलेनो CNG में 2027 से AMT का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। ऐसे में ग्लांजा सीएनजी में भी AMT दिया जा सकता है। अब देखना होगा कि नए फीचर्स और इंजन के साथ टोयोटा इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से कितनी ज्यादा रखती है।

(Photo: Carwale)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़टोयोटा ला रही की इस शानदार हैचबैक का फेसलिफ्ट, अगले महीने लॉन्च