चंद घंटों का इंतजार! नए अवतार में दस्तक देने आ रही टोयोटा ग्लैंजा; जानिए कितनी बदल जाएगी कार
भारतीय कार मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए टोयोटा पूरी तरह तैयार है। कंपनी कल अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार टोयोटा ग्लैंजा के नए मॉडल को भारत में लॉन्च करने जा रही है।

भारतीय कार मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए टोयोटा पूरी तरह तैयार है। कंपनी कल अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) के नए और अपडेटेड मॉडल को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले इस कार की कई तस्वीरें और टीजर सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनसे इसके लुक की काफी झलक मिल चुकी है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में एक नई और हाइटेक हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह कार आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। आइए जानते हैं नई ग्लैंजा में आपको क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो साइड से देखने पर यह कार अपने पुराने मॉडल जैसी ही दिखेगी। हालांकि, इसमें नए अलॉय व्हील्स और साइड फेंडर पर हल्की फिनिशिंग मिल सकती है। कार के पिछले हिस्से में भी ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। इसमें पहले की तरह ही C-शेप वाली टेल लाइट्स दी जाएंगी। गाड़ी के पिछले बंपर में हल्के-फुल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, इसका एक्सटीरियर लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक लगेगा, जो सड़क पर इसे एक अलग पहचान देगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Glanza
₹ 6.73 - 9.99 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.99 लाख
Hyundai i20
₹ 6 - 10.63 लाख
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.84 - 8.89 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.8 लाख
Maruti Suzuki Wagon R Bioflex
₹ 7.24 लाख
इंटीरियर दिखेगा काफी फ्रेश
कार के अंदर यानी केबिन की बात करें तो इसमें आपको एक नया डुअल-टोन थीम देखने को मिलेगा। इससे कार का इंटीरियर काफी फ्रेश और प्रीमियम नजर आएगा। इस नए मॉडल में सबसे बड़ा और धमाकेदार फीचर लेवल-2 ADAS मिलने की उम्मीद है। इस सेफ्टी फीचर में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक हाई बीम असिस्ट शामिल होंगे। इसके अलावा, ड्राइवर की सुविधा के लिए इसमें ADAS फीचर्स को ऑन या ऑफ करने के लिए एक बटन भी दिया जा सकता है।
कई लग्जरी फीचर्स होंगे शामिल
कार में कई काम के और लग्जरी फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें आगे की वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसी खूबियां मिलेंगी। साथ ही 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 6 एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी कार में मौजूद होंगे। ये सभी फीचर्स मिलकर आपके सफर को काफी सुरक्षित और बेहद आरामदायक बना देंगे।
इंजन में होगा बड़ा बदलाव
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इस कार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें पुराने 4-सिलेंडर इंजन की जगह नया 1.2-लीटर Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 81bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन्स में आएगी। इसके अलावा, माइलेज पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए सीएनजी का ऑप्शन भी जारी रहेगा। इसमें इस बार पहली बार AMT का ऑप्शन भी मिल सकता है।

