Toyota की कारों के फैन हुए ग्राहक, मई 2026 में बंपर बिक्री, 33 हजार यूनिट के पार पहुंची सेल
मई 2026 में कंपनी की सेल में 7 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हुई है। कंपनी ने मई 2026 में कुल 33,128 यूनिट्स की सेल की, जो मई 2025 में बिकी 30,864 यूनिट्स के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा है।

Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने मई 2026 के सेल डेटा को रिलीज कर दिया है। मई 2026 में कंपनी की सेल में 7 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हुई है। कंपनी ने मई 2026 में कुल 33,128 यूनिट्स की सेल की, जो मई 2025 में बिकी 30,864 यूनिट्स के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा है। ओवरऑल सेल में डोमेस्टिक मार्केट में सेल की गई 30,574 यूनिट्स और 2,554 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। डोमेस्टिक और इंटरनैशनल दोनों बाजारों में भारी डिमांड के चलते कंपनी ने यह ग्रोथ हासिल की है।





मई 2026 के दौरान 30,574 वीइकल्स की सेल
डोमेस्टिक मार्केट में टोयोटा ने मई 2026 के दौरान 30,574 वीइकल्स की सेल की। जबकि, मई 2025 में यह आंकड़ा 29,280 यूनिट्स था। इस तरह डोमेस्टिक सेल में 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी की पॉप्युलर गाड़ियां जैसे टोयोटा हाइक्रॉस, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडप, टोयोटा रुमियन और टोयोटा ग्लांजा लगातार ग्राहकों को पसंद आ रही हैं, जिसका फायदा सेल डेटा में भी दिख रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Hilux
₹ 28.52 - 36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Land Cruiser
₹ 2.18 - 2.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एक्सपोर्ट बिजनेस में भी शानदार प्रदर्शन
एक्सपोर्ट बिजनेस में टोयोटा ने और भी शानदार प्रदर्शन किया। मई 2026 में कंपनी ने 2,554 वीइकल्स का एक्सपोर्ट किया। जबकि, मई 2025 में यह संख्या 1,584 यूनिट्स थी। इस तरह एक्सपोर्ट में 61 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। साल 2026 के पहले पांच महीनों में भी टोयोका की शानदार ग्रोथ जारी रही है। जनवरी से मई 2026 के बीच कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 1,57,225 वीइकल्स की सेल की। जबकि, पिछले साल इसी टाइम पीरियड में यह आंकड़ा 1,35,078 यूनिट्स था। इससे डोमेस्टिक सेल में 16 पर्सेंट की ग्रोथ दर्ज हुई।
बढ़ रही टोयोटा की गाड़ियों की पॉप्युलैरिटी
एक्सपोर्ट में भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जनवरी से मई 2026 के दौरान टोयोटा ने कुल 13,097 वीइकल्स का एक्सपोर्ट किया। जबकि, जनवरी-मई 2025 में यह संख्या 10,943 यूनिट्स थी। इस तरह एक्सपोर्ट में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट सेल को मिलाकर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने जनवरी से मई 2026 के दौरान कुल 1,70,322 वीइकल्स की सेल की। पिछले साल इसी टाइम पीरियड में कंपनी ने 1,46,021 यूनिट्स बेची थीं। यानी टोटल सेल में 17 फीसदी की ग्रोथ देखी गई। यह प्रदर्शन भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टोयोटा की मजबूत स्थिति और ग्राहकों के बीच उसकी गाड़ियों की लगातार बढ़ती पॉप्युलैरिटी को दिखाता है।
बताते चलें कि टोयोटा ने हाल में अपनी इलेक्ट्रिक कार ईबेला को लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर पर भी काम कर रही है, जो इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


