Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Fortuner price hiked by up to Rs 74,000, check all details
महंगी हुई भौकाल बना देने वाली ये धाकड़ SUV, कीमत में सीधे ₹74,000 तक की बढ़ोतरी; सबसे ज्यादा बढ़ी इस वैरिएंट की कीमत

महंगी हुई भौकाल बना देने वाली ये धाकड़ SUV, कीमत में सीधे ₹74,000 तक की बढ़ोतरी; सबसे ज्यादा बढ़ी इस वैरिएंट की कीमत

संक्षेप:

टोयोटा ने अपनी भौकाली SUV फॉर्च्यूनर की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने इस धाकड़ एसयूवी की कीमतों में 74,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 09, 2026 02:36 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नए साल की शुरुआत के साथ ही टोयोटा (Toyota) ने फॉर्च्यूनर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 2.8 लीटर टर्बो डीजल-ऑटोमैटिक इंजन वाले GR S 4WD वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 74,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। टोयोटा फॉर्च्यूनर 2026 की कीमतें अब 34.16 लाख रुपये से शुरू होकर 49.59 लाख रुपये तक जाती हैं। प्रतिशत के हिसाब से यह 1.53% तक की बढ़ोतरी है। आइए नीचे दिए गए चार्ट में 2026 फॉर्च्यूनर की वैरिएंट-वाइज पुरानी और नई कीमतों की तुलना और प्रतिशत में बदलाव देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, एक झटके में ₹2 लाख सस्ती कर दी ये कार

टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत (जनवरी 2026)

पुरानी और नई कीमत की तुलना

2.7L नॉर्मल पेट्रोल-ऑटो (TC)
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमत% में अंतर
2WDRs. 33,64,600Rs. 51,400Rs. 34,16,0001.53%
2.8L टर्बो डीजल-मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमत% में अंतर
2WDRs. 34,28,100Rs. 51,900Rs. 34,80,0001.51%
4WDRs. 38,10,800Rs. 57,200Rs. 38,68,0001.50%
2.8L टर्बो डीजल-ऑटो (TC)
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमत% में अंतर
2WDRs. 36,40,900Rs. 55,100Rs. 36,96,0001.51%
4WDRs. 41,73,800Rs. 63,200Rs. 42,37,0001.51%
GR S 4WDRs. 48,85,000Rs. 74,000Rs. 49,59,0001.51%

ऊपर दिए गए चार्ट के मुताबिक टोयोटा (Toyota) फॉर्च्यूनर के GR S 4WD वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने इसकी कीमत में 74,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

ये भी पढ़ें:एक झटके में हजारों रुपये सस्ती हो गई मारुति की ये बेस्ट-सेलिंग कार, कीमत ₹6 लाख

इनोवा क्रिस्टा और हाइक्रॉस की कीमत में वृद्धि

नए साल की शुरुआत के साथ ही टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस और क्रिस्टा की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद 2026 इनोवा क्रिस्टा की कीमत पहले से 25,600 रुपये तक और 2026 इनोवा हाईक्रॉस की कीमत 48,400 रुपये तक बढ़ गई है। 2.4 लीटर टर्बो डीजल-मैनुअल इंजन वाले ZX 7S वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 25,600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2026 की कीमत अब 18.85 लाख रुपये से शुरू होकर 25.53 लाख रुपये तक जाती है। प्रतिशत के हिसाब से यह 1.04% तक की बढ़ोतरी है। आइए नीचे दिए गए चार्ट में 2026 इनोवा क्रिस्टा की वैरिएंट-वाइज प्राइस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।