Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Fortuner Leader Edition Discontinued, Check all details
टोयोटा ने बंद किया इस धाकड़ SUV का लीडर वैरिएंट, अब नहीं आएगी नजर; खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव

टोयोटा ने बंद किया इस धाकड़ SUV का लीडर वैरिएंट, अब नहीं आएगी नजर; खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव

संक्षेप:

टोयोटा (Toyota) ने अपनी धाकड़ SUV फॉर्च्यूनर (Fortuner) का लीडर वैरिएंट बंद कर दिया है। अब ये धाकड़ वैरिएंट मार्केट में नहीं दिखाई देगा। अगर आप इसको खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले कंपनी द्वारा किए गए कुछ बड़े बदलावों को देख लेना चाहिए।

Jan 09, 2026 05:05 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में अपनी पॉपुलर फुल-साइज SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) के लीडर एडिशन (Leader Edition) को बंद कर दिया है, जबकि GR-S वैरिएंट अब भी लाइन-अप का फ्लैगशिप मॉडल बना हुआ है। कंपनी ने जनवरी 2026 में इसके कीमतों में बढ़ोतरी की है। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि फॉर्च्यूनर (Fortuner) के लीडर एडिशन (Leader Edition) को क्यों बंद किया गया है?

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, एक झटके में ₹2 लाख सस्ती कर दी ये कार

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Isuzu MU-X

Isuzu MU-X

₹ 33.23 - 35.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Urbania

Force Motors Urbania

₹ 30.51 - 37.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Meridian

Jeep Meridian

₹ 23.33 - 36.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C5 Aircross

Citroen C5 Aircross

₹ 39.99 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX30

Volvo EX30

₹ 39.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

लीडर एडिशन क्यों हुआ बंद?

टोयोटा (Toyota) ने फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन (Fortuner Leader Edition) को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी अब अपने प्रीमियम और स्पोर्टी वैरिएंट्स पर ज्यादा फोकस करना चाहती है। लीडर एडिशन (Leader Edition) की जगह अब लाइन-अप में GR-S वैरिएंट सबसे ऊपर बना हुआ है

फॉर्च्यूनर (Fortuner) की कीमतें कितनी बढ़ीं?

नई कीमतों के बाद फॉर्च्यूनर रेंज में 51,400 रुपये से 74,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। यह इजाफा अलग-अलग वैरिएंट और गियरबॉक्स के हिसाब से किया गया है। फॉर्च्यूनर (Fortuner) को अभी भी पेट्रोल, डीजल इंजन, मैनुअल व ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4x2 व 4x4 ड्राइव कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है।

GR-S वैरिएंट अब सबसे महंगा

फॉर्च्यूनर (Fortuner) का GR-S वैरिएंट, जो पहले से ही सबसे प्रीमियम और स्पोर्टी ट्रिम माना जाता है, अब 49.59 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पहुंच गया है। यह वैरिएंट सबसे ज्यादा प्राइस हाइक देखने वाला मॉडल भी बना है।

फॉर्च्यूनर लेजेंडर भी हुई महंगी

सिर्फ स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर (Fortuner) ही नहीं, बल्कि फॉर्च्यूनर लेजेंडर (Fortuner Legender) की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। अब यह SUV अपने पुराने दामों से 71,000 तक ज्यादा महंगी हो गई है। नई कीमतों के बाद फॉर्च्यूनर लेजेंडर (Fortuner Legender) की शुरुआती कीमत 42.17 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है।

ये भी पढ़ें:नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, एक झटके में ₹2 लाख सस्ती कर दी ये कार


आपको बता दें कि फॉर्च्यूनर लेजेंडर (Legender) को भी 4x2 और 4x4 ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन भी दिया गया है। इंजन और पावर की बात करें तो टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) में 2.7-लीटर यूनिट मिलती है, जो 164bhp की पावर और 245Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 2.8-लीटर यूनिट का डीजल इंजन ऑप्शन भी मिलता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।