बड़े अपडेट के साथ धूम मचाने आ रही टोयोटा फॉर्च्यूनर, लगातार हो रही टेस्टिंग; जानिए कब होगी लॉन्च
टोयोटा भारत में अपनी दो सबसे पॉपुलर गाड़ियों के नए अवतार लाने की तैयारी में है। इसमें पहली मशहूर हायराइडर का 7-सीटर वैरिएंट है। जबकि दूसरी देश की सबसे चहेती एसयूवी फॉर्च्यूनर का थर्ड-जनरेशन मॉडल है।

टोयोटा के दीवानों के लिए एक बहुत बड़ी और एक्साइटिंग खबर आ रही है। दरअसल, जापानी कार निर्माता कंपनी अब भारत में अपनी दो सबसे पॉपुलर गाड़ियों के नए अवतार लाने की तैयारी में है। इसमें पहली मशहूर हायराइडर का 7-सीटर वैरिएंट है। जबकि दूसरी देश की सबसे चहेती एसयूवी फॉर्च्यूनर का थर्ड-जनरेशन मॉडल है। इन दोनों ही गाड़ियों की टेस्टिंग इस समय जोर-शोर से चल रही है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में ये मार्केट में तहलका मचाने आ जाएंगी। आइए जानते हैं अपकमिंग नई फॉर्च्यूनर के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
टेस्टिंग के दौरान लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि नई फॉर्च्यूनर मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बॉक्सी, मस्कुलर और सीधी खड़ी नजर आएगी। इसका अगला हिस्सा पहले से ज्यादा चौड़ा होगा, जिसमें एक बड़े साइज की नई ग्रिल, स्लीक एलईडी डीआरएल (LED DRLs) और नए पैटर्न वाली हेडलाइट्स दी जाएंगी। इसके अलावा, कार में फ्लैट बोनट, नया फ्रंट बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे, जो इसे सड़कों पर एक रॉकस्टार लुक देंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.85 - 10.49 लाख
Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख
Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख
Kia Carens
₹ 10.99 - 12.77 लाख
Mahindra Bolero Neo Plus
₹ 11.41 - 12.51 लाख
केबिन भी पूरी तरह से बदलेगा
इस बड़े जनरेशन अपडेट के साथ फॉर्च्यूनर के केबिन को भी पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। नई फॉर्च्यूनर के डैशबोर्ड पर हिलक्स से लिया गया पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पहले से कहीं बड़ा 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए इसमें एक शानदार सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग, एडवांस कनेक्टेड कार फीचर्स और ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट्स जैसी मॉडर्न सुविधाएं भी शामिल की जाएंगी।
सेफ्टी भी होगी दमदार
फीचर्स के अलावा इस बार टोयोटा अपनी इस धाकड़ एसयूवी की सुरक्षा पर भी सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। नई फॉर्च्यूनर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट इसमें 'टोयोटा सेफ्टी सेंस' यानी एडैस्ड (ADAS) टेक्नोलॉजी का मिलना होगा। टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल के अगले बंपर पर रडार मॉड्यूल और विंडस्क्रीन के पीछे कैमरे लगे हुए पाए गए हैं। इससे साफ है कि नई कार में लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे कमाल के सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
कब होगी भारत में लॉन्च?
अगर पावरट्रेन की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर के इंजन में कंपनी ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करेगी। इसमें मौजूदा मॉडल वाले भरोसेमंद ऑप्शंस मिलते रहेंगे। कार में 2.7-लीटर का पेट्रोल इंजन, 2.8-लीटर का दमदार डीजल इंजन और नया 2.8-लीटर का माइल्ड हाइब्रिड 'नियो ड्राइव' इंजन मिलने की पूरी उम्मीद है। इन इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही गियरबॉक्स के ऑप्शंस मिलते रहेंगे। साथ ही, ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का सिस्टम भी पहले की तरह बरकरार रहेगा। इस धांसू एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू इस साल के अंत तक हो सकता है। जबकि भारत में इसकी लॉन्चिंग 2027 की शुरुआत में होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


