Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Festive Month Sales October 2025 Over 40,000 Units Sold
इन नए मॉडल की दम पर इस कंपनी का 'सीना भी हुआ चौड़ा', घर-घर पहुंचा दीं SUVs; GST का मिला फायदा

इन नए मॉडल की दम पर इस कंपनी का 'सीना भी हुआ चौड़ा', घर-घर पहुंचा दीं SUVs; GST का मिला फायदा

संक्षेप:

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (TKM) ने अक्टूबर 2025 के फेस्टिव महीने के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस जापानी कार मैन्युफैक्चरर ने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 40,257 यूनिट बेचीं। जबकि एक्सपोर्ट 2,635 यूनिट का रहा।

Tue, 4 Nov 2025 08:26 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (TKM) ने अक्टूबर 2025 के फेस्टिव महीने के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस जापानी कार मैन्युफैक्चरर ने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 40,257 यूनिट बेचीं। जबकि एक्सपोर्ट 2,635 यूनिट का रहा। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में कुल 42,892 यूनिट (घरेलू + एक्सपोर्ट) की बिक्री दर्ज की, जो 39% की शानदार ईयरली ग्रोथ को दिखाती है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में 30,845 यूनिट बिकी थीं। वहीं, महीने-दर-महीने बिक्री की बात करें तो, सितंबर 2025 में 31,091 यूनिट के मुकाबले 38% की ग्रोथ दर्ज की गई।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

फेस्टिव सीजन की डिमांड और GST दरों में कटौती के चलते अक्टूबर 2025 में इस शानदार सेल्स ग्रोथ के दो मुख्य कारण रहे। कंपनी ने ब्रांड की प्रोडक्ट एक्सपेंशन स्ट्रेटेजी के तहत एक एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग पैकेज वाली अर्बन क्रूजर हाइराइडर एयरो एडिशन को लॉन्च किया। वहीं, उसने 2025 फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को भी पेश किया।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Hilux

Toyota Hilux

₹ 30.4 - 37.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.65 - 48.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C5 Aircross

Citroen C5 Aircross

₹ 39.99 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Global Pik Up

Mahindra Global Pik Up

₹ 25 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu MU-X

Isuzu MU-X

₹ 33.23 - 35.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Tucson

Hyundai Tucson

₹ 29.27 - 36.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:एक झटके में ₹1.07 लाख सस्ती हो गई ये SUV, फायदा पूरे दिसंबर तक मिलेगा!

हाइराइडर और फॉर्च्यूनर के ये खास एडिशन मॉडल सभी ऑथराइज्ड डीलरशिप पर बुकिंग और डिलीवरी के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, यूज्ड कार मार्केट में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए टोयोटा ने चंडीगढ़ में एक नया प्री-ओन्ड कार आउटलेट भी खोला है। टोयोटा 2030 तक 15 नए मॉडल लॉन्च करके भारतीय बाजार में अपनी लाइनअप का विस्तार करने की भी तैयारी कर रही है, जिसमें मौजूदा लाइन-अप में अपडेट, नई SUV, एक अफॉर्डेबल पिक-अप ट्रक और सुजुकी से लिए गए कुछ प्रोडक्ट शामिल हैं।

लैंड क्रूजर FJ को भी हाल ही में ब्रांड ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में पेश किया था। LC लाइन-अप की सबसे सस्ती SUV इंडियन मार्केट के लिए कन्फर्म हो गई है। इसे 2028 तक लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, जापानी कार मेकर अपनी मौजूदा बिदादी-बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को बढ़ाएगा और महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के इन्वेस्टमेंट से एक नया प्रोडक्शन प्लांट डेवलप करेगा।

ये भी पढ़ें:भारत की इस कंपनी ने बना दिया दुनिया का सबसे हल्का हेलमेट, सेफ्टी भी भरपूर मिलेगी

अक्टूबर 2025 में शानदार सेल्स ग्रोथ पर कंपनी के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट, मिस्टर वरिंदर वाधवा ने कहा, "हमारी ग्रोथ हमारे ऑपरेशंस में सहज तालमेल और कस्टमर-सेंट्रिक होने की अटूट कमिटमेंट का सबूत है। फेस्टिव सीजन के दौरान अनुकूल आर्थिक माहौल, जिसे सरकार के दूरदर्शी GST सुधारों से और मजबूती मिली है। TKM में इससे कस्टमर की पूछताछ और ऑर्डर में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे हमारा ओवरऑल परफॉर्मेंस बेहतर हुआ है।"

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।