टोयोटा की इस गाड़ी ने किया कमाल, 663% बढ़ी सेल, हाइराइडर ने भी दिखाया दम

Mar 09, 2026 01:41 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Toyota Kirloskar Motor की फरवरी 2026 सेल्स रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार टोयोटा की कुछ कारों की सेल जबर्दस्त रहीं और कुछ की सेल में गिरावट देखी गई। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक ऐसी गाड़ी भी है, जिसकी सेल 663% बढ़ी है।

टोयोटा की इस गाड़ी ने किया कमाल, 663% बढ़ी सेल, हाइराइडर ने भी दिखाया दम

Toyota Kirloskar Motor की फरवरी 2026 सेल्स रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार टोयोटा की कुछ कारों की सेल जबर्दस्त रहीं और कुछ की सेल में गिरावट देखी गई। सबसे चौंकाने वाला आकड़ा Vellfire का रहा। पिछले साल फरवरी में टोयोटा वेलफायर के 19 यूनिट की सेल हुई थी, जो इस साल 663% बढ़कर 145 हो गई। हाइराइडर का परफॉर्मेंस भी फरवरी 2026 में शानदार रहा। इसकी सेल में 117% का इजाफा हुआ है। वहीं, ग्लान्जा और टायसर की सेल में गिरावट देखी गई है। आइए डीटेल में जानते हैं टोयोटा की कारों का फरवरी में कैसा परफॉर्मेंस रहा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

डोमेस्टिक सेल फरवरी 2026 में 30,737 यूनिट

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की डोमेस्टिक सेल फरवरी 2026 में 30,737 यूनिट रही। यह फरवरी 2025 में सेल हुई 26,414 यूनिट के मुकाबले 16 प्रतिशत का ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ है। मंथ-ऑन-मंथ बेसिस पर सेल में करीब-करीब एक जैसी रही क्योंकि कंपनी ने जनवरी 2026 में 30,630 यूनिटों की बिक्री दर्ज की थी। टोयोटा ने ओवरऑल मैन्युफैक्चरर्स की सेल रैंकिंग में 7.3 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। टोयोटा की ग्रोथ को मारुति सुजुकी के साथ पार्टनरशिप में डिवेलप की गई एसयूवी, एमपीवी और रीबैज्ड मॉडल्स की अपनी रेंज से लगातार सपोर्ट मिल रहा है।

अर्बन क्रूजर हाइराइडर सबसे आगे

इनमें टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सबसे आगे रही, जिसकी फरवरी 2026 कुल 9,359 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस आंकड़े से 2025 में इसी महीने में सेल हुई 4,314 यूनिट्स के मुकाबले 117 प्रतिशत का जबर्दस्त ग्रोथ दिखाता है। मंथ-ऑन-मंथ परफॉर्मेंस में भी मामूली सुधार हुआ है। जनवरी 2026 में इस मॉडल की 9,156 यूनिट्स बिकीं, जो 2 प्रतिशत का इजाफा दिखाता है। हाइब्रिड कारों की अच्छी मांग और मिडसाइज एसयूवी के लगातार बढ़ते क्रेज ने हाइराइडर को यह ग्रोथ हासिल करने में मदद की है।

hyryder

घट गई ग्लान्जा की सेल

फरवरी 2026 में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कंबाइन्ड 8,703 यूनिट रही, जो फरवरी 2025 में बेची गई 8,449 यूनिटों से 3 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, एमपीवी लाइनअप में मंथ-ऑन-मंथ 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो जनवरी 2026 में बेची गई 9,455 यूनिटों से कम है। वहीं, फरवरी 2026 में टोयोटा ग्लान्जा की 3,212 यूनिट्स की सेल हुई, जो पिछले साल फरवरी में दर्ज की गई 4,596 यूनिट्स के मुकाबले 30 प्रतिशत कम है। इसके बावजूद प्रीमियम हैचबैक ने मंथली बेसिस पर कुछ सुधार दिखाया और जनवरी में बेची गई 2,978 यूनिटों की तुलना में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

टोयोटा फॉर्च्यूनर का प्रदर्शन स्थिर

टोयोटा फॉर्च्यूनर का प्रदर्शन स्थिर बना रहा और इसकी 3,076 यूनिट्ल की सेल हुई, जो ईयर-ऑन-ईयर 7 प्रतिशत और मंथ-ऑन-मंथ पर मामूली 1 प्रतिशत की ग्रोथ है। टोयोटा टैसर की पिछले महीने 2,854 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि यह आंकड़ा एक साल पहले की 3,604 यूनिट्स से 21 प्रतिशत कम था, फिर भी एसयूवी ने जनवरी में 2,521 यूनिट्स की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वहीं, टोयोटा रुमियन की 2,817 यूनिट्स की बिक्री हुई - जो पिछले साल की 2,099 यूनिट्स से 34 प्रतिशत अधिक है, लेकिन इसकी मंथ-ऑन-मंथ सेल में खास फर्क नहीं दिखा।

हाइलक्स की सेल भी बढ़ी

कम बिकने वाले मॉडल्स ने भी टोयोटा की ओवरऑल सेल में सपोर्ट किया। टोयोटा हाइलक्स पिकअप की 321 यूनिट्स की सेल हुई - जो फरवरी 2025 में 248 यूनिट्स के मुकाबले में 29 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी की प्रीमियम सेडान टोयोटा कैमरी की 203 यूनिट्स की बिक्री हुई - जो ईयर-ऑन-ईयर 3 पर्सेंट कम है, लेकिन जनवरी की 184 यूनिट्स की सेल के साथ 10 प्रतिशत की ग्रोथ भी दिखाती है।

663 पर्सेंट का तगड़ा ग्रोथ

टॉप-एंड लाइनअप में, टोयोटा वेलफायर और टोयोटा लैंड क्रूजर 300 जैसे लग्जरी मॉडलों की बिक्री में कमी आई, लेकिन कमाल की ग्रोथ भी देखी की गई। वेलफायर एमपीवी की बिक्री में पिछले साल की 19 यूनिट्स के मुकाबले इस साल 663 पर्सेंट ईयर-ऑन-ईयर का तगड़ा ग्रोथ हुआ और इसकी 145 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि, एलसी 300 की बिक्री फरवरी 2025 में शून्य के मुकाबले 47 यूनिट्स रही।

(Main Image: Novago)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।