टोयोटा ई-बेला SUV की कीमत से उठा पर्दा, जानिए ई-विटारा से सस्ती या महंगी? सिंगल चार्ज पर 543km रेंज
कंपनी ने ईबेला के टॉप स्पेक E3 वैरिएंट को लॉन्च कर दिया गया है। ईबेला, मारुति सुजुकी ई-विटारा का ही एक रीबैज्ड वर्जन है। इसके टॉप ट्रिम में 61kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 543km की दावा की गई रेंज देता है। अभी ईबेला के अन्य वैरिएंट की कीमतों का खुलासा होना बाकी है।

टोयोटा ने इसी साल जनवरी 2026 में भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ईबेला (Ebella) पेश की थी। इसे इलेक्ट्रिक मिडसाइज SUV सेगमेंट में एक फीचर-रिच इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया गया है। ये मारुति ई विटारा इलेक्ट्रिक SUV की रह Heartect e skateboard इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार की गई है। कंपनी ने इसे सुजुकीके साथ मिलकर डेवलप किया गया है। इसका प्रोडक्शन SMC की गुजरात फैक्टरी में किया जा रहा है। अभी तक इसकी कीमतें सामने नहीं आई थीं। हालांकि, अब कंपनी ने ईबेला के टॉप स्पेक E3 वैरिएंट को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 23.60 लाख रुपए है।
ईबेला, मारुति सुजुकी ई-विटारा का ही एक रीबैज्ड वर्जन है। इसके टॉप ट्रिम में 61kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 543km की दावा की गई रेंज देता है। अभी ईबेला के अन्य वैरिएंट की कीमतों का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, मारुति ई-विटारा के टॉप ट्रिम की कीमत 20 लाख रुपए है। कंपनी इसकी ऑफिशियल बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी थी। ग्राहक इसके साथ-साथ ओनरशिप के कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी उठा सकते हैं, जैसे कि 8 साल की बैटरी वारंटी, फ्लेक्सिबल बैटरी सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन और एक बड़े सर्विस नेटवर्क के जरिए बिक्री के बाद मिलने वाली सर्विस मिलेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
टोयोटा ईबेला इलेक्ट्रिक कार की डिटेल
इस SUV में दो फ्रंट-व्हील-ड्राइव बैटरी कॉन्फिगरेशन दिए जाएंगे। जिसमें एक 49 kWh का पैक जो लगभग 142 bhp की पावर देगा वहीं दूसरा एक बड़ा 61 kWh का यूनिट जो लगभग 171.5 bhp की पावर और 189 Nm का टॉर्क देगा। बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 543Km की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है। जबकि दोनों ही सेटअप में रेगुलर AC चार्जिंग के साथ-साथ CCS2 DC फास्ट-चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला का मुकाबला मारुति सुजुकी ई विटारा, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, MG विंडसर EV, MG ZS EV, महिंद्रा XUV 400, टाटा कर्व EV जैसे मॉडल से होगा।
बात करें इसके इंटीरियर की तो केबिन में डुअल-स्क्रीन लेआउट दिया गया है, जिसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के ऑप्शन भी मौजूद हैं। इसके हायर वैरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जिंग और एक प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम दिया गया है, जबकि पीछे की सीट्स में स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग की सुविधा भी मिलती है।
सेफ्टी के लिए इस 5-सीटर SUV में 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है। इसके टॉप-स्पेक वैरिएंट में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे कि अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, कोलिजन अवॉइडेंस और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। डिजाइन की बात करें तो, ईबेला को एक शार्प लुक दिया गया है, जिसमें LED लाइटिंग एलिमेंट्स, उभरे हुए व्हील आर्च, 18-इंच के एलॉय व्हील्स और डुअल-टोन पेंट स्कीम शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


