BaaS सर्विस के साथ भी मिलेगी टोयोटा ईबेला, ₹15.25 लाख होगी कीमत; 1Km का खर्च सिर्फ इतना होगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनी ने बताया कि ईबेला को BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी, जिसका मतलब है कि खरीदार कार के मालिक होंगे, लेकिन उसकी बैटरी के नहीं। अब BaaS योजना के तहत भारत में टोयोटा ईबेला की शुरुआती कीमत 15.25 लाख रुपए होगी।

BaaS सर्विस के साथ भी मिलेगी टोयोटा ईबेला, ₹15.25 लाख होगी कीमत; 1Km का खर्च सिर्फ इतना होगा
EMI केवल30,857/ माह

टोयोटा इंडिया (Toyota India) ने अपनी अर्बन क्रूजर ईबेला इलेक्ट्रिक SUV की कीमत की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सिर्फ हायर वैरिएंट की कीमत का एलान किया है, जो 23.6 लाख है। भारत में टोयोटा की पहली EV अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम पेशकश के तौर पर पेश की गई है। हालांकि, यह कीमत एक वैरिएंट पर लागू होती है, जिसका नाम E3 है। ये 61kWh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी की वेबसाइट पर अभी भी 49kWh का ऑप्शन मौजूद है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volvo XC90
₹ 97.8 लाख
EMI केवल1,27,875/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.85 - 10.49 लाख
EMI केवल11,572/ माह
पात्रता जांचें
Volvo XC60
₹ 68.9 लाख
EMI केवल90,088/ माह
पात्रता जांचें
Volvo EX30
₹ 41 लाख
EMI केवल53,608/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero
₹ 7.99 - 9.9 लाख
EMI केवल10,447/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,023/ माह
पात्रता जांचें

कंपनी ने बताया कि ईबेला को BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी, जिसका मतलब है कि खरीदार कार के मालिक होंगे, लेकिन उसकी बैटरी के नहीं। अब BaaS योजना के तहत भारत में टोयोटा ईबेला की शुरुआती कीमत 15.25 लाख रुपए होगी। जो ग्राहक इस ऑप्शन को चुनेंगे, उन्हें बैटरी की EMI लागत के तौर पर प्रति किलोमीटर 4.99 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अन्य फाइनेंसिंग योजनाएं भी उपलब्ध होंगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Urban Cruiser Ebella

Toyota Urban Cruiser Ebella

₹ 23.6 लाख

EMI केवल30,857/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

EMI केवल24,712/ माह
पात्रता जांचें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

EMI केवल28,622/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 18.02 - 24.55 लाख

EMI केवल23,561/ माह
पात्रता जांचें
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 - 30.23 लाख

EMI केवल28,099/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

EMI केवल28,635/ माह
पात्रता जांचें

शुरुआती लागत में यह एक बड़ी कटौती है, लेकिन टोयोटा ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि क्या यह कटौती उसी E3 वैरिएंट पर लागू होती है, जिसमें 61kWh की बैटरी लगी है। अन्य डिटेल में एक सुनिश्चित बायबैक प्रस्ताव भी शामिल है, जिसके तहत खरीदारों को 3 साल बाद 60% राशि वापस मिल जाएगी। हालांकि, यह प्रस्ताव कुछ नियमों और शर्तों के अधीन होगा। ईबेला की बैटरी पर 8 साल की वारंटी भी मिलेगी। इसके अलावा, खरीदारों को चार्जिंग का पूरा खर्च स्वयं ही उठाना होगा। सुविधा

मारुति ई-विटारा का रीबैज्ड वर्जन
ईबेला, मारुति सुजुकी ई-विटारा का ही एक रीबैज्ड वर्जन है। इसके टॉप ट्रिम में 61kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 543km की दावा की गई रेंज देता है। अभी ईबेला के अन्य वैरिएंट की कीमतों का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, मारुति ई-विटारा के टॉप ट्रिम की कीमत 20 लाख रुपए है। कंपनी इसकी ऑफिशियल बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी थी। ग्राहक इसके साथ-साथ ओनरशिप के कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी उठा सकते हैं, जैसे कि 8 साल की बैटरी वारंटी, फ्लेक्सिबल बैटरी सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन और एक बड़े सर्विस नेटवर्क के जरिए बिक्री के बाद मिलने वाली सर्विस मिलेगी।

टोयोटा ईबेला इलेक्ट्रिक कार की डिटेल
इस SUV में दो फ्रंट-व्हील-ड्राइव बैटरी कॉन्फिगरेशन दिए जाएंगे। जिसमें एक 49 kWh का पैक जो लगभग 142 bhp की पावर देगा वहीं दूसरा एक बड़ा 61 kWh का यूनिट जो लगभग 171.5 bhp की पावर और 189 Nm का टॉर्क देगा। बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 543Km की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है। जबकि दोनों ही सेटअप में रेगुलर AC चार्जिंग के साथ-साथ CCS2 DC फास्ट-चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला का मुकाबला मारुति सुजुकी ई विटारा, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, MG विंडसर EV, MG ZS EV, महिंद्रा XUV 400, टाटा कर्व EV जैसे मॉडल से होगा।

बात करें इसके इंटीरियर की तो केबिन में डुअल-स्क्रीन लेआउट दिया गया है, जिसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के ऑप्शन भी मौजूद हैं। इसके हायर वैरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जिंग और एक प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम दिया गया है, जबकि पीछे की सीट्स में स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग की सुविधा भी मिलती है।

सेफ्टी के लिए इस 5-सीटर SUV में 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है। इसके टॉप-स्पेक वैरिएंट में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे कि अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, कोलिजन अवॉइडेंस और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। डिजाइन की बात करें तो, ईबेला को एक शार्प लुक दिया गया है, जिसमें LED लाइटिंग एलिमेंट्स, उभरे हुए व्हील आर्च, 18-इंच के एलॉय व्हील्स और डुअल-टोन पेंट स्कीम शामिल हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।