Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Dec 2025 Sales Analysis Innova, Glanza, Fortuner, Hyryder, Taisor, check all details
इन दो 7-सीटर कारों की जोड़ी ने किया कमाल, महीने भर में 9,901 लोगों ने खरीदा; ये अर्टिगा और कैरेंस नहीं

इन दो 7-सीटर कारों की जोड़ी ने किया कमाल, महीने भर में 9,901 लोगों ने खरीदा; ये अर्टिगा और कैरेंस नहीं

संक्षेप:

दिसंबर 2025 टोयोटा (Toyota) के लिए एक मजबूत और यादगार महीना साबित हुआ है। इनोवा (Innova) की स्थिर बिक्री, ग्लैंजा (Glanza) और हायराइडर (Hyryder) की तेज ग्रोथ और SUVs की बढ़ती डिमांड ने साफ कर दिया है कि कंपनी भारत में हर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। 

Jan 12, 2026 01:26 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने दिसंबर 2025 में भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस महीने कुल 34,159 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो कि दिसंबर 2024 के मुकाबले 37% ज्यादा है। इतना ही नहीं, नवंबर 2025 की तुलना में भी बिक्री में 14% की मंथ-ऑन-मंथ (MoM) बढ़ोतरी देखने को मिली है। MPV, SUV और प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत डिमांड ने टोयोटा (Toyota) की ग्रोथ को नई रफ्तार दी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

इनोवा बनी टोयोटा की सबसे बड़ी ताकत

दिसंबर 2025 में भी इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) और इनोवा हायक्रॉस (Innova Hycross) की जोड़ी टोयोटा (Toyota) की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। दोनों मॉडलों की कुल 9,901 यूनिट्स बिकीं। यह सालाना आधार पर 2% YoY ग्रोथ है, जबकि नवंबर की तुलना में 7% MoM बढ़ोतरी दर्ज की गई। फैमिली खरीदारों, फ्लीट ऑपरेटर्स और हाइब्रिड पावरट्रेन की लोकप्रियता के चलते इनोवा (Innova) पोर्टफोलियो लगातार टोयोटा (Toyota) की रीढ़ बना हुआ है।

टोयोटा की दिसंबर 2025 बिक्री रिपोर्ट

रैंकमॉडलदिसंबर 2025 बिक्री (यूनिट)दिसंबर 2024 बिक्री (यूनिट)सालाना बदलाव (YoY)
1इनोवा + हाइक्रॉस9,9019,700+2%
2अर्बन क्रूजर हाइराइडर7,0224,770+47%
3ग्लैंजा6,4513,487+85%
4अर्बन क्रूजर टेजर4,4572,628+70%
5फॉर्च्यूनर2,9612,206+34%
6रूमियन2,7271,775+54%
7हालुक्स232170+36%
8कैमरी20088+127%
9वेलफायर14163+124%
10लैंड क्रूजर 300670
कुलटोटल34,15924,887+37%
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

अर्बन क्रूजर हायराइडर की बढ़ती पकड़

टोयोटा (Toyota) की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV अर्बन क्रूजर हायराइडर (Urban Cruiser Hyryder) रही, जिसकी 7,022 यूनिट्स दिसंबर 2025 में बिकीं। इसमें 47% की शानदार YoY ग्रोथ देखने को मिली। हालांकि, MoM आधार पर बिक्री में 5% की हल्की गिरावट रही। फिर भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और मिड-साइज SUV सेगमेंट की बढ़ती डिमांड ने हायराइडर को ग्राहकों की पसंद बना दिया है।

ग्लैंजा ने दिखाई जबरदस्त रफ्तार

टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) दिसंबर 2025 की सबसे बड़ी ग्रोथ स्टोरी बनकर उभरी। इस प्रीमियम हैचबैक की 6,451 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 3,487 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, यानी 85% YoY की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। इसके साथ ही 28% MoM ग्रोथ भी दर्ज की गई बेहतर माइलेज, किफायती कीमत और मजबूत फीचर्स के चलते ग्लैंजा को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

टेजर और फॉर्च्युनर भी चमके

अर्बन क्रूजर टेजर (Urban Cruiser Taisor) की 4,457 यूनिट्स सेल हुई, जो 70% की YoY और 40% की MoM ग्रोथ है। वहीं, टोयोटा (Toyota Fortuner) की 2,961 यूनिट्स सेल हुई, जो 34% की YoY और 11% की MoM बढ़ोतरी है। यह दिखाता है कि टोयोटा (Toyota) की SUV रेंज हर प्राइस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना रही है।

अन्य मॉडल्स का भी अहम योगदान

रुमियन (Rumion), हायलुक्स (Hilux), कैमरी (Camry) और वेलफायर (Vellfire) जैसे मॉडल्स ने भी दिसंबर 2025 में सकारात्मक योगदान दिया। इनमें से कई मॉडल्स ने तीन अंकों की सालाना ग्रोथ दर्ज की, जो टोयोटा (Toyota) के प्रीमियम और लाइफस्टाइल सेगमेंट में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।