2 लाख घरों तक पहुंची 27KM माइलेज वाली ये हाइब्रिड SUV, कंपनी मना रही जश्न; फ्री टेस्ट ड्राइव और लेने पर छूट भी मिल रही

Mar 09, 2026 07:33 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) ने हाल ही में 2 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है। टोयोटा इसको ‘हाइराइडर मंथ’ के रूप में सेलिब्रेट कर रही है। इस कैंपेन के तहत कंपनी ग्राहकों को फ्री टेस्ट ड्राइव का मौका और ऑफर भी दे रही है।

2 लाख घरों तक पहुंची 27KM माइलेज वाली ये हाइब्रिड SUV, कंपनी मना रही जश्न; फ्री टेस्ट ड्राइव और लेने पर छूट भी मिल रही

टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) ने हाल ही में 2 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है। इस बड़ी उपलब्धि के चलते जापानी ऑटो कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) अपनी लोकप्रिय SUV टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Hyryder) की सफलता का जश्न मनाने के लिए “हाइराइडर मंथ” कैंपेन चला रही है। यह एक महीने तक चलने वाला खास कस्टमर कैंपेन है, जिसमें ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर और शानदार टेस्ट ड्राइव अनुभव दिए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि इस अभियान का मकसद ग्राहकों को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का अनुभव देना और SUV की लोकप्रियता का जश्न मनाना है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 10.95 - 19.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.66 - 18.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

उत्तर भारत में चल रहा खास कैंपेन

यह अभियान 16 फरवरी से मार्च के अंत तक चलाया जा रहा है। इसमें उत्तर भारत के कई प्रमुख बाजार शामिल हैं, जैसे दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर है। इस दौरान ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर, वैल्यू बेनिफिट्स और इमर्सिव टेस्ट ड्राइव का मौका दिया जा रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री

टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) को साल 2022 में लॉन्च किया गया था और तब से यह SUV भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। हाल ही में इस SUV ने 2 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जो ग्राहकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।

दमदार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

यह SUV बी-सेगमेंट की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक SUV मानी जाती है। इसमें सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। कंपनी के अनुसार यह कार लगभग 40% दूरी तक इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है। करीब 60% समय इलेक्ट्रिक पावर का इस्तेमाल कर सकती है। यही वजह है कि इसमें 27.97 km/l तक का माइलेज मिलता है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाता है।

इंजन और पावरट्रेन विकल्प

टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) दो अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है। इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन और फुली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। इसका हाइब्रिड सिस्टम इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। यह कंबाइंड पावर लगभग 85 kW का है। इसमें ई-ड्राइव ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। इसमें नियो ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही इसमें 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (ISG), 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक, 2WD और 4WD विकल्प मिलता है।

डिजाइन और कम्फर्ट

इस SUV का डिजाइन काफी प्रीमियम है। इसमें क्रिस्टल ऐक्रेलिक फ्रंट ग्रिल, ट्विन LED DRL, 17-इंच का अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके केबिन में भी कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि इसमें वेंटिलेटेड लेदर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी

टोयोटा हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) में कंपनी का Toyota i-Connect सिस्टम दिया गया है, जिसमें लगभग 55 कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पैडल शिफ्टर्स, वायरलेस चार्जिंग, कई USB चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स भी दमदार

सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी मजबूत है। इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट मिलते हैं।

वारंटी और खास फायदे

ग्राहकों को इस SUV के साथ 3 साल / 1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है, जिसे 5 साल / 2.2 लाख किमी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंस मिलता है। इसके अलावा कंपनी 8 साल / 1.6 लाख किमी की हाइब्रिड बैटरी वारंटी भी दे रही है। साथ ही ग्राहकों को ₹1 लाख तक के फायदे, एक्सचेंज ऑफर और फ्लेक्सिबल फाइनेंस स्कीम भी मिल रही हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।