Toyota का बड़ा झटका! फॉर्च्यूनर से लेकर इनोवा तक सब हुई महंगी, ₹2.16 लाख तक बढ़ गई कीमतें

Apr 06, 2026 09:04 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भारत में अपने लगभग पूरे लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी का यह फैसला बढ़ती इनपुट लागत और बदलती मार्केट की स्थितियों के देखते हुए लिया गया है।

Toyota का बड़ा झटका! फॉर्च्यूनर से लेकर इनोवा तक सब हुई महंगी, ₹2.16 लाख तक बढ़ गई कीमतें

अगले कुछ दिनों में टोटोया की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भारतीय मार्केट में अपने लगभग पूरे मॉडल लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी का यह फैसला बढ़ती इनपुट लागत और बदलती मार्केट की स्थितियों के देखते हुए लिया गया है। इस बढ़ोतरी का असर टोयोटा की सबसे पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर और इनोवा रेंज से लेकर प्रीमियम लैंड क्रूजर 300 तक पर पड़ा है। कीमतों में यह बदलाव 5,000 से शुरू होकर 2.16 लाख रुपये तक जाता है। आइए जानते हैं कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

69,000 रुपये महंगी हुई फॉर्च्यूनर

टोयोटा फॉर्च्यूनर के सभी वैरिएंट्स में 69,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह लगभग 1.75 पर्सेंट का इजाफा है। वहीं, एमपीवी सेगमेंट की बादशाह इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में 39,000 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि इनोवा हाईक्रॉस के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल अब 54,000 रुपये और पेट्रोल वैरिएंट 39,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो लैंड क्रूजर 300 (ZX वैरिएंट) की कीमत में सबसे बड़ी 2.16 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

हाइराइडर भी हुई महंगी

दूसरी ओर अर्बन क्रूजर हाइराइडर के चुनिंदा वैरिएंट्स में 5,000 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई है। जबकि ग्लैंजा के V AMT वैरिएंट की कीमत 20,000 रुपये बढ़ गई है। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुई टोयोटा टैसर के टर्बो वैरिएंट्स में 2 पर्सेंट की सीधी बढ़ोतरी हुई है। यानी इस कार पर अब ग्राहकों को 22,000 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। इसके अलावा, लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक हीलक्स की कीमतों में भी 56,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

41% बढ़ गया एक्सपोर्ट

बता दें कि टोयोटा ने मार्च 2026 में रिकॉर्ड तोड़ कारों की बिक्री की है। कंपनी ने कुल 37,194 यूनिट्स बेचकर सालाना आधार पर 23.80 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) टोयोटा के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसमें कुल 4,06,081 यूनिट कारों की बिक्री हुई। यह पिछले वर्ष की तुलना में 20.45 पर्सेंट की बढ़ोतरी को दिखाता है। इसके अलावा, एक्सपोर्ट में भी 41 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।