
टोयोटा ने ग्राहकों की कर दी बल्ले-बल्ले, एक ही झटके में ₹3 लाख सस्ती कर दी ये कार; कीमत इतनी रह गई
टोयोटा ने सालभर पहले दिसंबर 2024 में अपनी नई सेडान कैमरी लॉन्च की थी। कंपनी ने अपनी इस लग्जरी सेडान को 6 कलर ऑप्शन सीमेंट ग्रे, एटीट्यूड ब्लैक, डार्क ब्लू, इमोशनल रेड, प्लैटिनम वाइट पर्ल और प्रेशियस मेटल में लॉन्च किया था। ये सेडान इंटरनेशनल मार्केट में पहले से मौजूद थी।
टोयोटा ने सालभर पहले दिसंबर 2024 में अपनी नई सेडान कैमरी लॉन्च की थी। कंपनी ने अपनी इस लग्जरी सेडान को 6 कलर ऑप्शन सीमेंट ग्रे, एटीट्यूड ब्लैक, डार्क ब्लू, इमोशनल रेड, प्लैटिनम वाइट पर्ल और प्रेशियस मेटल में लॉन्च किया था। ये सेडान इंटरनेशनल मार्केट में पहले से मौजूद थी। कंपनी ने इस प्रीमियम सेडान को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। खास बात ये है कि इन दोनों की कीमत एक समान है। हालांकि, महंगी होने के चलते इसकी सेल्स सीमित यूनिट की है। ऐसे में इस महीने कंपनी इस पर 3,04,500 रुपए का ईयर एंड डिस्काउंट दे रही है।
| टोयोटा कैमरी की नई एक्स-शोरूम कीमतें (GST 2.0) | ||||
|---|---|---|---|---|
| 2.5L Hybrid Petrol-Auto (CVT) | ||||
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
| Elegant | Rs. 48,50,000 | Rs. 47,48,200 | -Rs. 1,01,800 | -2.10% |
| Sprint | Rs. 48,50,000 | Rs. 47,48,200 | -Rs. 1,01,800 | -2.10% |
टोयोटा कैमरी में 2.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जिसे e-CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह इंजन 230bhp का पावर जनरेट करता है। इसके अलावा, इसमें ईको, स्पोर्ट और नार्मल तीन ड्राइव मोड्स मिलते हैं। कैमरी के डिजाइन की बात करें तो इसमें अट्रेक्टिव ग्रिल, C-शेप्ड के LED DRLs, मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील, शॉर्प-क्रीज डोर पैनल्स, नए डिजाइन के LED टेललैम्प्स और हेडलैम्प्स और बड़ा-सा पैनारोमिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स भी मिलते हैं।
अब बात करें कार के इंटीरियर की तो इसमें बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्ट मिलेता है। नए ग्राफिक के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, नया स्टीयरिंग वील, अपडेटेड सेंटर कंसोल और सीट अपहोल्स्ट्री, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ADAS और 360-डिग्री सराउंड कैमरा समेत कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। यह HUD, EPB, वायरलेस मोबाइल प्रोजेक्शन, वायरलेस चार्जर, 10-वे एडजेस्टेबल पावर्ड फ्रंट सीट, 9 एयरबैग्स और रिक्लाइन फंक्शन वाली रियर सीट मिलती है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




