टोयोटा का बड़ा धमाका... अपनी लग्जरी सेडान को इस महीने ₹3.35 लाख सस्ता कर दिया, इतनी रह गई कीमत

Feb 15, 2026 03:36 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा ने फरवरी 2026 के लिए अपनी कैमरी सेडान पर डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने इस कार को खरीदने पर 3,35,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इसके हाइब्रिड (CMRCM) वैरिएंट पर 2,85,500 रुपए और हाइब्रिड (CMRCS) वैरिएंट पर 3,35,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

टोयोटा का बड़ा धमाका... अपनी लग्जरी सेडान को इस महीने ₹3.35 लाख सस्ता कर दिया, इतनी रह गई कीमत
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टोयोटा ने फरवरी 2026 के लिए अपनी कैमरी सेडान पर डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने इस कार को खरीदने पर 3,35,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इसके हाइब्रिड (CMRCM) वैरिएंट पर 2,85,500 रुपए और हाइब्रिड (CMRCS) वैरिएंट पर 3,35,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट जैसे अलग-अलग बेनिफिट मिलेंगे। साथ ही, इस कार पर कंपनी 5 साल की वारंटी के साथ दूसरे बेनिफिट भी मिलेगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इस लग्जरी सेडान को 6 कलर ऑप्शन सीमेंट ग्रे, एटीट्यूड ब्लैक, डार्क ब्लू, इमोशनल रेड, प्लैटिनम वाइट पर्ल और प्रेशियस मेटल में खरीद सकते हैं। ये सेडान इंटरनेशनल मार्केट में भी मौजूद है। कैमरी एक प्रीमियम लग्जरी सेडान है, इसलिए इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 47.48 लाख रुपए से लेकर 47.48 लाख रुपए तक हैं। चलिए अब इसके डिस्काउंट की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.44 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.67 - 15.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
टोयोटा कैमरी डिस्काउंट फरवरी 2026
मॉडलवैरिएंट / इंजन टाइपकैश डिस्काउंट (₹)एक्सचेंज बोनस (₹)लॉयल्टी बोनस (₹)कॉर्पोरेट बेनिफिट (₹)5 साल की वारंटी / दूसरे बेनिफिटकुल बेनिफिट (₹)
Camry (2025)Hybrid (CMRCM)40,00040,0005 Yr वारंटी + फाइनेंश सपोर्ट2,85,500
Hybrid (CMRCS)40,00040,0005 Yr वारंटी+ फाइनेंश सपोर्ट3,35,500

टोयोटा कैमरी में 2.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जिसे e-CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह इंजन 230bhp का पावर जनरेट करता है। इसके अलावा, इसमें ईको, स्पोर्ट और नार्मल तीन ड्राइव मोड्स मिलते हैं। कैमरी के डिजाइन की बात करें तो इसमें अट्रेक्टिव ग्रिल, C-शेप्ड के LED DRLs, मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील, शॉर्प-क्रीज डोर पैनल्स, नए डिजाइन के LED टेललैम्प्स और हेडलैम्प्स और बड़ा-सा पैनारोमिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स भी मिलते हैं।

अब बात करें कार के इंटीरियर की तो इसमें बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्ट मिलेता है। नए ग्राफिक के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, नया स्टीयरिंग वील, अपडेटेड सेंटर कंसोल और सीट अपहोल्स्ट्री, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ADAS और 360-डिग्री सराउंड कैमरा समेत कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। यह HUD, EPB, वायरलेस मोबाइल प्रोजेक्शन, वायरलेस चार्जर, 10-वे एडजेस्टेबल पावर्ड फ्रंट सीट, 9 एयरबैग्स और रिक्लाइन फंक्शन वाली रियर सीट मिलती है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।