
512km तक की रेंज वाली Toyota की नई इलेक्ट्रिक SUV, 30 मिनट में 80% चार्जिंग, लुक भी जबर्दस्त
टोयोटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV- 2027 Toyota Highlander को अनवील किया है। हाइलैंडर दो वेरिएंट - XLE और Limited में ऑफर की जाएगी। इसकी बैटरी रेंज 320 मील (512 किमी) तक की है। यह 30 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाती है।
टोयोटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV- 2027 Toyota Highlander को अनवील किया है। यह यूएस में टोयोटा का पहले थ्री-रो बैटरी इलेक्ट्रिक वीइकल है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस BEV को अमेरिका में ही असेंबल करने वाली है। हाइलैंडर दो वेरिएंट - XLE और Limited में ऑफर की जाएगी। इसकी बैटरी रेंज 320 मील (512 किमी) तक की है। खास बात है कि इस एसयूवी की बैटरी आधे घंटे में 0% से 80% तक चार्ज हो जाती है। आइए डीटेल में जानते हैं टोयोटा हाइलैंडर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
दमदार बैटरी ऑप्शन औरतगड़ी रेंज
2027 हाईलैंडर दो ग्रेड में– XLE और लिमिटेड में आएगी। पावरट्रेन ऑप्शन ड्राइवट्रेन कॉन्फिगरेशन के मुताबिक अलग-अलग होंगे। XLE फ्रंट-वील ड्राइव (FWD) और ऑल-वील ड्राइव (AWD) दोनों में उपलब्ध होगा। फ्रंट वील ड्राइव वर्जन में 77.0 kWh की बैटरी का यूज किया गया है। कंपनी के अनुसार यह करीब 287 मील (करीब 460 किमी) की रेंज ऑफर करता है। AWD वेरिएंट 77.0 kWh बैटरी (270 मील की रेंज) या 95.8 kWh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो लगभग 320 मील (करीब 512 किमी) तक की रेंज ऑफर करती है। लिमिटेड ग्रेड में AWD और 95.8 kWh की बड़ी बैटरी स्टैंडर्ड है, जो 320 मील तक की रेंज देती है।

दमदार एक्सेलरेशन का मजा
परफॉर्मेंस की बात करें तो फ्रंट वील ड्राइव मॉडल 221 hp की ताकत और 198 lb-ft टॉर्क पैदा करता है। ऑल वील ड्राइव वर्जन 338 hp पावर और 323 lb-ft टॉर्क देता है, जिससे नई हाइलैंडर को इलेक्ट्रिक वीइकल होने के कारण मिलने वाले कम सेंटर-ऑफ-ग्रैविटी के फायदों के साथ-साथ दमदार एक्सेलरेशन भी मिलता है।

30 मिनट में 10-80% तक चार्ज
चार्जिंग का काम नॉर्थ अमेरिकन चार्जिंग सिस्टम (NACS) पोर्ट के जरिए होता है, जिससे अमेरिका में मौजूद बड़े DC फास्ट चार्जिंग नेटवर्क का ऐक्सेस मिलता है। आइडियल कंडीशन में बैटरी लगभग 30 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाती है। कंपनी हाइलैंडर के साथ 11 kW का AC चार्जर और ड्यूल-वोल्टेज केबल स्टैंडर्ड तौर पर ऑफर कर रही है।
जबर्दस्त है डिजाइन और इंटीरियर
टोयोटा ने हाईलैंडर को पूरी तरह से नया लुक दिया है और इसे हाई-कैपेसिटी वाली बैटरियों के लिए अपनाए गए मॉडिफाइड TNGA-K प्लेटफॉर्म पर बनाया है। यह एसयूवी अब पहले से चौड़ी और वीलबेस में लंबी है। इसकी कुल चौड़ाई बढ़कर 78.3 इंच (1989 मिमी) हो गई है। जबकि, वीलबेस बढ़कर 120.1 इंच (3051 मिमी) हो गया है। इससे एसयूवी के केबिन स्पेस में काफी सुधार हुआ है। स्पोर्टी लुक के लिए इसकी ऊंचाई थोड़ी कम होकर 67.3 इंच (1710 मिमी) हो गई है।

कंपनी ने अस एसयूवी के लिए स्लिम डीआरएल के साथ हैमरहेड फ्रंट फेसिया दिया है। इसमें आपको फ्लश डोर हैंडल्स, मजबूद फेंडर फ्लेयर और ऐरोडाइनैमिक डीटेलिंग मिलेगी। केबिन के अंदर 14 इंच का टचस्क्रीन, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कस्टमाइजेबल 64 कलर ऐंबिएंट लाइटिंग दी गई है। थ्री-रो लेआउट सीट में सात पैसेंजर बैठ सकते हैं। वहीं, इसके तीसरे रो को फोल्ड करने पर बूट स्पेस 1274 लीटर तक का हो जाता है।
वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो भी
एसयूवी में कंपनी वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो भी दे रही है। सेफ्टी फीचर्स में टोयोटा सेफ्टी सेंस 4.0 शामिल है, जिसमें अपग्रेडेड डिटेक्शन हार्डवेयर और बेहतर ADAS फंक्शनैलिटी ऐड की गई है। प्री-कोलिजन सिस्टम, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, प्रोएक्टिव ड्राइविंग असिस्ट और फुल-स्पीड अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी इसमें स्टैंडर्ड हैं।
(PhotoL Car and Driver)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




