
बिना ड्राइवर 17 पैसेंजर्स को साथ लेकर दौड़ेगी ये नई इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज पर 250Km तक भरेगी फर्राटा
संक्षेप: कई कंपनियां अपनी ओटोनोमस यानी ड्राइवर लैस कार को लॉन्च भी कर चुकी हैं। इस दिशा में टोयाटा ने भी नया कदम उठाया है। कंपनी ने जापान में 'ई-पैलेट' नाम की एक इलेक्ट्रिक शटल लॉन्च की है। इसकी कीमत 29 मिलियन येन (लगभग 1.74 करोड़ रुपए) तय की गई है।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई इनोवेशन हो रहे हैं। इसमें ऑटोनोमस कार सबसे अहम माना जा रहा है। कई कंपनियां अपनी ओटोनोमस यानी ड्राइवर लैस कार को लॉन्च भी कर चुकी हैं। इस दिशा में टोयाटा ने भी नया कदम उठाया है। कंपनी ने जापान में 'ई-पैलेट' नाम की एक इलेक्ट्रिक शटल लॉन्च की है। इसकी कीमत 29 मिलियन येन (लगभग 1.74 करोड़ रुपए) तय की गई है। कंपनी फ्यूचर में इस शून्य-उत्सर्जन वाले व्हीकल में लेवल 4 ऑटोमेटेड ड्राइविंग शुरू करने की योजना बना रही है।

इसकी लॉन्च के वक्त टोयोटा ई-शटल में केवल लेवल 2 ऑटोमेटेड ड्राइविंग की सुविधा दे रही है। हालांकि, कंपनी एक अधिक एडवांस्ड सिस्टम डेवलप कर रही है जो लेवल 4 ऑटोनॉमी प्रदान करती है। जापानी व्हीकल मैन्युफैक्चरर इस संबंध में डीलरशिप, नगर पालिकाओं और ऑटोमेटेड ड्राइविंग भागीदारों के साथ साझेदारी के तहत इलेक्ट्रिक शटल में हैंड फ्री ड्राइविंग का प्रदर्शन करेगा, जिसका लक्ष्य अप्रैल 2026 और मार्च 2027 के बीच बाजार में L4 कैपेसिटी लाना है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo C40 Recharge
₹ 62.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ई-पैलेट एक पर्पज-बिल्ट व्हीकल या PBV है जिसे मुख्य रूप से लोगों के उत्सर्जन-मुक्त परिवहन के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन यह अन्य पर्पज, जैसे मोबाइल स्टोर या सर्विस स्पेस की भी पूर्ति कर सकता है। डिफॉल्ट कॉन्फिगरेशन में इसमें ड्राइवर, 4 सिटिंग पैसेंजर और 12 स्टैंडिंग पैसेंजर सहित 17 लोग बैठ सकते हैं। इसकी लंबाई 4,950mm, चौड़ाई 2,080mm और ऊंचाई 2,650mm है।
टोयोटा ने ई-पैलेट में 150 kW (201 hp) और 266 Nm टॉर्क जनरेट करने वाली एक AC सिंक्रोनस मोटर और 72.82 kWh का बैटरी पैक इस्तेमाल किया है। कंपनी ने बैटरी पैक में इस्तेमाल होने वाली शैल के कैमिस्ट्री का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उसका कहना है कि 90 किलोवाट DC चार्जर से 80% तक तेज चार्ज हो जाती है। ये लगभग 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। जापान की WLTC मैथड के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक शटल पूरी तरह चार्ज होने पर लगभग 250Km तक की यात्रा कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




