Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Announces Voluntary Recall for Camry, Vellfire, and Land Cruiser in India
टोयोटा की 4,863 कारों में आई खराबी, कंपनी ने इन 3 मॉडलों के लिए जारी किया रिकॉल; जानिए कहीं आपकी गाड़ी तो नहीं शामिल?

टोयोटा की 4,863 कारों में आई खराबी, कंपनी ने इन 3 मॉडलों के लिए जारी किया रिकॉल; जानिए कहीं आपकी गाड़ी तो नहीं शामिल?

संक्षेप:

टोयोटा ने एक बड़ा रिकॉल जारी किया है, जिसके तहत कुल 4,863 यूनिट्स को जांच और अपडेट के लिए बुलाया गया है। अच्छी बात यह है कि ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, सारा काम फ्री ऑफ कॉस्ट किया जाएगा।

Mon, 3 Nov 2025 10:07 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने भारत में अपनी तीन पॉपुलर प्रीमियम कारों कैमरी (Camry), वेलफायर (Vellfire) और लैंड क्रूजर (Land Cruiser) के लिए वॉलंटरी रिकॉल (Voluntary Return Campaign) जारी किया है। कंपनी ने यह कदम 360-डिग्री कैमरा सिस्टम (Panoramic View Monitor) से जुड़ी एक संभावित सॉफ्टवेयर दिक्कत को ठीक करने के लिए उठाया है। इस रिकॉल के तहत कुल 4,863 यूनिट्स को जांच और अपडेट के लिए बुलाया गया है। अच्छी बात यह है कि ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, सारा काम फ्री ऑफ कॉस्ट किया जाएगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति के स्टॉक में खड़ी रह गई ये कार, अक्टूबर में एक भी ग्राहक नहीं मिला

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Citroen C5 Aircross

Citroen C5 Aircross

₹ 39.99 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu MU-X

Isuzu MU-X

₹ 33.23 - 35.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Tucson

Hyundai Tucson

₹ 29.27 - 36.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Urbania

Force Motors Urbania

₹ 30.51 - 37.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Meridian

Jeep Meridian

₹ 24.99 - 38.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Gloster

MG Gloster

₹ 41.07 - 46.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टोयोटा इन गाड़ियों को वापस क्यों बुला रही?

टोयोटा (Toyota) ने बताया कि कुछ गाड़ियों में पार्किंग असिस्ट ECU (Parking Assist ECU (Electronic Control Unit) से जुड़ी एक तकनीकी समस्या पाई गई है, जो 360 डिग्री कैमरा सिस्टम का हिस्सा है।

इस सिस्टम का काम पार्किंग के दौरान कार के चारों ओर का व्यू और रियर कैमरा इमेज दिखाना होता है। कंपनी के अनुसार, ECU सॉफ्टवेयर को री-प्रोग्राम (Reprogram) किया जाएगा, ताकि कैमरा सही और सुरक्षित तरीके से काम करे। अब तक भारत में इस गड़बड़ी से जुड़ा कोई भी हादसा या शिकायत दर्ज नहीं हुआ है। यह कदम सावधानी और ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

किन मॉडलों पर लागू है रिकॉल?

रिकॉल कैंपेन में शामिल गाड़ियों का डिटेल टोयोटा (Toyota) ने इस तरह बताया है।

मॉडलप्रभावित यूनिटमैन्युफैक्चरिंग अवधि
कैमरी2,257 यूनिट18 जुलाई 2024 – 23 सितंबर 2025
वेलफायर1,862 यूनिट19 जुलाई 2023 – 12 मई 2025
लैंड क्रूजर744 यूनिट31 मई 2023 – 28 जुलाई 2025
Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।