
अभी खरीदें कार और 2026 में दें पैसा! इसके साथ ₹1 लाख तक डिस्काउंट भी मिलेगा; टोयोटा दे रही ऐसा गजब ऑफर
संक्षेप: टोयोटा ने नवरात्रि ऑफर पेश कर दिया है। कंपनी इसके तहत 1 लाख तक का फायदा दे रही है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को अभी खरीदें और 2026 में भुगतान करें जैसी शानदार स्कीम भी ऑफर कर रही है।
नवरात्रि का त्योहार नजदीक आते ही कार खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए टोयोटा एक बेहतरीन मौका लेकर आई है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी कुछ चुनिंदा कारों पर आकर्षक ऑफर्स और फायदे पेश किए हैं, जो आपके लिए गाड़ी खरीदना और भी आसान बना देंगे। इन ऑफर्स में 1 लाख तक के बेनिफिट्स और एक खास 'अभी खरीदें, 2026 में भुगतान करें' (Buy Now, Pay in 2026) जैसी स्कीमें शामिल हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

क्या हैं ये खास ऑफर्स?
यह अभियान खासतौर पर पश्चिमी भारत के राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा के लिए शुरू किया गया है और यह 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। अगर आप इन राज्यों में रहते हैं, तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है।
इन ऑफर्स में टोयोटा की लोकप्रिय कारें जैसे अर्बन क्रूजर हाइराइडर (Urban Cruiser Hyryder), ग्लैंजा (Glanza) और टेजर (Taisor) शामिल हैं। इन पर ग्राहकों को कुल मिलाकर 1 लाख तक का फायदा मिल सकता है।
'अभी खरीदें, 2026 में भुगतान करें' स्कीम का क्या मतलब?
यह स्कीम वाकई बहुत खास है। इसके तहत आप अभी अपनी पसंदीदा टोयोटा कार खरीद सकते हैं और उसकी ईएमआई (EMI) का भुगतान जनवरी 2026 से शुरू कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको तीन महीने तक ईएमआई से छुट्टी मिलेगी। दिसंबर 2025 तक आपको हर महीने सिर्फ 99 की एक टोकन राशि देनी होगी और आपकी रेगुलर ईएमआई जनवरी 2026 से शुरू होगी। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो इस फेस्टिव सीजन में कार तो खरीदना चाहते हैं, लेकिन अभी मासिक किश्त शुरू नहीं करना चाहते हैं।
क्या फायदे मिल रहे हैं?
इन ऑफर्स में सिर्फ पैसे की बचत ही नहीं, बल्कि कई और भी फायदे शामिल हैं। जैसे कि इसमें 5 कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस सेशन मिलेगा, जिससे आपको अपनी कार की शुरुआती 5 सर्विस मुफ्त मिलेंगी, जिससे मेंटेनेंस का खर्च कम होगा।
इसके अलावा 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। इसके तहत कार पर 5 साल की वारंटी मिलेगी, जिससे आप लंबे समय तक बिना किसी चिंता के गाड़ी चला सकते हैं।
इसके अलावा कॉर्पोरेट और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जिसके तहत अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं या अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको अतिरिक्त बोनस मिलेगा।
डिफेंस कर्मियों के लिए खास ऑफर्स दिया जा रहा है। जी हां, सेना में काम करने वाले जवानों के लिए भी विशेष लाभ दिए जा रहे हैं।
GST 2.0 का भी फायदा
इन सभी ऑफर्स के साथ टोयोटा अपनी कारों पर GST 2.0 के पूरे फायदे भी दे रही है। इसका मतलब है कि जीएसटी दर में हुई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को मिलेगा, जिससे कार की कीमत और भी कम हो जाएगी।
यह फेस्टिव सीजन टोयोटा की कार खरीदने का एक बेहतरीन समय है। इन आकर्षक स्कीम्स और फायदों के साथ टोयोटा ग्राहकों को एक शानदार डील दे रही है, ताकि वे खुशी-खुशी अपनी नई गाड़ी घर ला सकें।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




