इस SUV को 1.20 लाख लोगों ने खरीदकर बना दिया नंबर-1, कीमत ₹5.70 लाख; 26 km है माइलेज
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट के कारों के डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर साल 2026 की पहली छमाही में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) ने टॉप-पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट के कारों के डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर साल 2026 की पहली छमाही में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) ने टॉप-पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा पंच को इस दौरान कुल 1,19,303 नए ग्राहक मिले। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी टाटा की पॉपुलर एसयूवी नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान कुल 1,18,166 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली। आइए जानते हैं इस दौरान 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।
पांचवें नंबर पर रही महिंद्रा स्कॉर्पियो
बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को इस दौरान कुल 95,441 नए लोगों ने खरीदा। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान कुल 91,391 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान कुल 89,375 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख
Tata Nexon CNG
₹ 8.3 - 13.42 लाख
Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख
कुछ ऐसी है पंच की डिजाइन
टाटा पंच को एक मस्कुलर और बोल्ड एसयूवी डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में एलईडी डीआरएल (LED DRLs) और अट्रैक्टिव ग्रिल मिलती है। कार में 193 मिमी का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और शार्क फिन एंटीना मिलता है। वहीं, इसके केबिन में 10.25-inch का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस-असिस्टेड सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए टाटा पंच में 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 87bhp की मैक्सिमम पावर और 115Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही, अब इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी जुड़ गया है। यह गाड़ी 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ आती है। इसके अलावा, कार में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन मौजूद है।
बेहतरीन है पंच का माइलेज
इसका पेट्रोल वैरिएंट लगभग 18.9 से 20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज आसानी से दे देता है। वहीं, इसका सीएनजी (CNG) वैरिएंट 23.5 किमी से लेकर 26.99 किमी प्रति किलोग्राम तक का शानदार माइलेज निकाल देता है, जिससे ग्राहकों के ईंधन के पैसे बचते हैं। इस माइक्रो-एसयूवी में सामान रखने के लिए 366 लीटर का काफी बड़ा बूट स्पेस मिलता है। हालांकि, सीएनजी वैरिएंट में यह स्पेस घटकर 210 लीटर रह जाता है।
5-स्टार सेफ्टी से है लैस
सेफ्टी के मामले में टाटा पंच देश की सबसे भरोसेमंद कारों में से एक है। इसे भारत एनकैप (BNCAP) और ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार की सुरक्षा रेटिंग मिली हुई है। कार के बेस मॉडल से ही 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। भारतीय मार्केट में पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.69 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 10.67 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


