
देश की 3 सबसे सस्ती 7-सीटर कार, कीमत सिर्फ ₹5.18 लाख से शुरू; 6 एयरबैग के साथ दमदार माइलेज
संक्षेप: बाजार में कुछ 7-सीटर ऐसी भै हैं जिनकी कीमत काफी कम है। यानी जिस कीमत में आप 5-सीटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं उतने में आपको 7-सीटर मिल सकती है। हम यहां पर भारतीय बाजार के ऐसे ही 3 सबसे सस्ती 7-सीटर कारों के बारे में आपको बता रहे हैं।
देश के अंदर 7-सीटर कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है। खासकर MPV सेगमेंट में मारुति अर्टिगा, किआ कैरेंस का दबदबा बढ़ा है। हालांकि, बाजार में कुछ 7-सीटर ऐसी भै हैं जिनकी कीमत काफी कम है। यानी जिस कीमत में आप 5-सीटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं उतने में आपको 7-सीटर मिल सकती है। हम यहां पर भारतीय बाजार के ऐसे ही 3 सबसे सस्ती 7-सीटर कारों के बारे में आपको बता रहे हैं।






1. मारुति ईको
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.18 लाख रुपए
मारुति के साथ ये देश की भी सबसे सस्ती 7-सीटर कार है। नए GST 2.0 के बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,18,100 रुपए हो गई है। इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। इसमें K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Jeep Grand Cherokee
₹ 67.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lamborghini Huracan STO
₹ 4.99 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है।
2. रेनो ट्राइबर
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपए
सस्ती 7-सीटर कारों की लिस्ट में ट्राइबर दूसरे नंबर पर है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,76,300 रुपए है। 2025 रेनो ट्राइबर के टॉप-स्पेक इमोशन के साथ ग्राहकों को 6 सिंगल-टोन और 3 डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे। एक्सटीरियर हाइलाइट्स में इंटीग्रेटेड LED DRLs और LED फॉग लैंप के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप शामिल हैं। हालांकि, इंडिकेटर्स हैलोजन यूनिट के हैं। 2025 ट्राइबर फेसलिफ्ट में नया फ्रंट बंपर और ग्रिल और नया रेनो लोगो है, जो सभी वैरिएंट के साथ उपलब्ध हैं।
इमोशन वैरिएंट में स्टील व्हील्स हैं, लेकिन ये डुअल-टोन एलॉय व्हील्स के लुक और फील की नकल करने के लिए डिजाइन किए गए कवर के साथ आते हैं। अन्य मुख्य आकर्षणों में व्हील आर्च क्लैडिंग, कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक डोर हैंडल, डोर डेकल्स, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स वाले ORVMs, ब्लैक-आउट B और C पिलर और 50 किलोग्राम भार कैपेसिटी वाली रूफ रेल्स शामिल हैं। पीछे की तरफ, रियर डिफॉगर, वॉशर, वाइपर, टॉप-माउंटेड ब्रेक लाइट, बूट लिड पर 'TRIBER' बैजिंग और LED टेल लैंप्स शामिल हैं। आगे और पीछे की स्किड प्लेट्स सिल्वर फिनिश में हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक और फील देती हैं। एक स्पेयर व्हील केवल टॉप वैरिएंट में उपलब्ध है और इसे गाड़ी के पिछले हिस्से के नीचे लगाया गया है।
इसमें डुअल-टोन इंटीरियर है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में डे-नाइट IRVM, डोर के हैंडल पर सिल्वर फिनिश और LED केबिन लैंप शामिल हैं। इसके अलावा, ऊपरी ग्लव बॉक्स, क्रोम फिनिश वाले HVAC नॉब्स और रियर रूम लाइटिंग भी हैं। टेक्निकल किट में 8-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट एक्सेस कार्ड और एंड्रॉइड ऑटो व एपल कारप्ले के साथ वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन शामिल हैं। अन्य फीचर्स में कूल्ड सेंटर कंसोल, ड्राइवर सीट आर्मरेस्ट, कूल्ड लोअर ग्लव बॉक्स, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप और ऑटो हेडलैंप शामिल हैं। ट्राइबर फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट में फ्रंट एयर कंडीशनिंग, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, आगे और दूसरी पंक्ति में 12V सॉकेट, दूसरी और तीसरी रो में AC वेंट हैं। सीटें अत्यधिक अनुकूलन योग्य हैं, जिनमें 100 से ज्यादा अलग-अलग स्टोरेज कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं।
सुरक्षा की बात करें तो इसके सभी वैरिएंट में 21 स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं। मुख्य विशेषताओं में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल स्टार्ट असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं। अन्य मानक सुविधाओं में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट के साथ ABS और EBD शामिल हैं। इमोशन वैरिएंट में कुछ अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाएं जैसे फ्रंट पार्किंग सेंसर, फॉलो मी होम हेडलैंप और टेक अ ब्रेक रिमाइंडर शामिल हैं। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड, 3-सिलेंडर इंजन लगा है। यह 72 PS और 96 Nm का पीक टॉर्क देता है। सभी वैरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड है। टॉप-स्पेक इमोशन वैरिएंट 5-स्पीड AMT ऑप्शन के साथ भी आता है। उपयोगकर्ता CNG भी चुन सकते हैं, जो डीलर स्तर पर उपलब्ध है।
3. मारुति अर्टिगा
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपए
मारुति अर्टिगा देश की दूसरी सबसे सस्ती 7-सीटर MPV है। ये इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है। नए GST 2.0 के बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8,80,000 रुपए हो गई है। अपडेटेड अर्टिगा की दूसरी रो के AC वेंट की जगह बदल दी है। अब ये छत पर नहीं, बल्कि सेंटर कंसोल के पीछे हैं। जहां हम आमतौर पर ज्यादातर कारों में देखते हैं। यह थोड़ा डाउनग्रेड लगता है और इससे ब्रांड को कुछ लागत और समय बचाने में भी मदद मिलेगी। सेंटर कंसोल पर लगे AC वेंट ब्रांड के दूसरे प्रोडक्ट में पहले से ही उपलब्ध थे। इसके अलावा थर्ड रो भी है। वहां बैठने वालों को अब ब्लोअर कंट्रोल के साथ अपने अलग वेंट मिलते हैं। ब्रांड ने USB टाइप-C पोर्ट भी जोड़े हैं। जो दूसरी और तीसरी रो में देखने को मिलते हैं।
कॉस्मेटिक बदलाव की बात करें तो मारुति ने रियर स्पॉइलर को फिर से डिजाइन किया है। नए स्पॉइलर में दोनों तरफ उभरे हुए हिस्से हैं जो इस MPV के लुक को निखारने में मदद करते हैं। इसके अलावा, 2025 अर्टिगा में कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किए गए हैं। इसके मुख्य फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कमिस प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ MID शामिल हैं। सेफ्टी किट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और सेंट्रल लॉकिंग शामिल हैं। टॉप वैरिएंट में सुजुकी कनेक्ट के जरिए कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं। मारुति सुजुकी अर्टिगा के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




