पंच, नेक्सन, ब्रेजा नहीं; 26 km माइलेज वाली इस कार को 6 महीने में मिले 1.26 लाख खरीदार, बनी नंबर-1
मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से लेकर जून के दौरान देश की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई। मारुति डिजायर को इस दौरान कुल 1,26,204 नए ग्राहक मिले।

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से लेकर जून के दौरान मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) देश की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई। मारुति डिजायर को इस दौरान कुल 1,26,204 नए ग्राहक मिले। इस दौरान डिजायर की बिक्री में सालाना आधार पर 31 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान डिजायर को 96,101 लोगों ने खरीदा था। आइए जानते हैं इस दौरान 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
पांचवें नंबर पर रही वैगनआर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। टाटा पंच को इस दौरान कुल 1,19,303 नए ग्राहक मिले। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान कुल 1,18,166 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। मारुति अर्टिगा ने इस दौरान कुल 1,08,295 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान कुल 1,00,704 यूनिट कार की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख
Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.36 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.17 लाख
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.84 लाख
Maruti Suzuki Baleno 2026
₹ 6.8 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Swift Hybrid
₹ 10 लाख से शुरू
सातवें नंबर पर रही बलेनो
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने इस दौरान कुल 97,747 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान कुल 96,996 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान कुल 95,441 यूनिट कार की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही स्कॉर्पियो
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान कुल 91,391 यूनिट कार की बिक्री की। बता दें कि इस दौरान हुंडई क्रेटा देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी रही। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान कुल 89,375 यूनिट कार की बिक्री की।
13वें नंबर पर रही ईको
बिक्री की इस लिस्ट में 11वें नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा ने इस दौरान कुल 88,967 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि 12वें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 73,912 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, 13वें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ईको रही। मारुति ईको ने इस दौरान कुल 71,424 यूनिट कार की बिक्री की।
15वें नंबर पर रही थार
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में 14वें नंबर पर हुंडई वेन्यू रही। हुंडई वेन्यू ने इस दौरान कुल 68,964 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि 15वें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने इस दौरान कुल 67,252 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, 16वें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ऑल्टो रही। मारुति ऑल्टो ने इस दौरान कुल 64,747 यूनिट कार की बिक्री की।
18वें नंबर पर रही सॉनेट
बिक्री की इस लिस्ट में 17वें नंबर पर किआ सेल्टॉस रही। किआ सेल्टॉस ने इस दौरान कुल 62,805 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि 18वें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सॉनेट रही। किआ सॉनेट ने इस दौरान कुल 62,235 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, 19वें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान कुल 58,457 यूनिट कार की बिक्री की।
22वें नंबर पर रही इनोवा
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में 20वें नंबर पर महिंद्रा XUV 7XO रही। महिंद्रा XUV 7XO ने इस दौरान कुल 55,667 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि 21वें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हाइराइडर रही। टोयोटा हाइराइडर ने इस दौरान कुल 55,604 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, 22वें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा इनोवा + हाइक्रॉस रही। टोयोटा इनोवा + हाइक्रॉस ने इस दौरान कुल 55,601 यूनिट कार की बिक्री की।
25वें नंबर पर रही सिएरा
बिक्री की इस लिस्ट में 23वें नंबर पर महिंद्रा XUV 3XO रही। महिंद्रा XUV 3XO ने इस दौरान कुल 50,978 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि 24वें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति ग्रैंड विटारा ने इस दौरान कुल 45,811 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, 25वें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सिएरा रही। टाटा सिएरा ने इस दौरान कुल 43,420 यूनिट कार की बिक्री की।
क्यों सुपरहिट हुई डिजायर?
डिजायर में 1.2-लीटर का नया Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका मैनुअल वर्जन 24.79 kmpl और ऑटोमैटिक 25.71 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, सीएनजी मॉडल 33.73 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज ऑफर करता है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे शानदार 5-स्टार रेटिंग मिली है। डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये से शुरू होकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है।


