Hindi Newsऑटो न्यूज़top-10 two-wheeler sales january 2026 hero motocorp remains best-seller
नंबर-1 बनने से चूकी होंडा, इस कंपनी के टू-व्हीलर पर टूट पड़े ग्राहक; 31 दिन में करीब 5 लाख यूनिट बिकी

नंबर-1 बनने से चूकी होंडा, इस कंपनी के टू-व्हीलर पर टूट पड़े ग्राहक; 31 दिन में करीब 5 लाख यूनिट बिकी

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच हीरो मोटोकॉर्प की टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो एक बार फिर हीरो मोटोकॉर्प की टू-व्हीलर को सबसे ज्यादा ग्राहक मिले।

Feb 10, 2026 07:08 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

भारतीय ग्राहकों के बीच हीरो मोटोकॉर्प की टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो एक बार फिर हीरो मोटोकॉर्प की टू-व्हीलर को सबसे ज्यादा ग्राहक मिले। बता दें कि बीते महीने हीरो मोटोकॉर्प की टू-व्हीलर को 4,92,167 नए खरीददार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर हीरो के टू-व्हीलर बिक्री में 19.59 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2025 में यह आंकड़ा 4,11,529 यूनिट रहा था। आइए जानते हैं बीते महीने की 10 सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनियों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

फिर दूसरे नंबर पर रही होंडा

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा रही। होंडा ने इस दौरान 26.29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,72,938 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस रही। टीवीएस ने इस दौरान 26.15 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,64,241 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज रही। बजाज ने इस दौरान 12.23 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,95,752 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की।

रॉयल एनफील्ड ने किया पांचवें पोजीशन पर कब्जा

दूसरी ओर पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड रही। रॉयल एनफील्ड ने इस दौरान 35.14 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,06,398 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी रही। सुजुकी ने इस दौरान 11.26 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 98,899 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा रही। यामाहा ने इस दौरान 10.35 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 64,399 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की।

करीब 70% घट गई ओला की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर एथर एनर्जी रही। एथर ने इस दौरान 67.97 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 21,999 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में ओला रही। ओला ने इस दौरान 69.21 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 7,516 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में ग्रीव्स/एम्पियर रही। ग्रीव्स/एम्पियर ने इस दौरान 47.72 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,337 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।