₹7.31 लाख की इस SUV के सामने क्रेटा, ब्रेजा, फ्रोंक्स भी फेल, बिक्री में बनी नंबर-1; फरवरी में 19430 लोगों ने खरीदा
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने इस सेगमेंट की बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने इस सेगमेंट की बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा नेक्सन को बीते महीने कुल 19,430 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा नेक्सन की बिक्री में 27 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 15,349 यूनिट था। भारतीय मार्केट में टाटा नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.31 लाख रुपये है। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 8 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.23 - 13.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 5.49 - 8.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
16% बढ़ गई ब्रेजा की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। टाटा पंच ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,748 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने 10 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,938 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा ने इस दौरान 16 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,863 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
13000 यूनिट से ज्यादा बिकी विक्टोरिस
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,665 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 35 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 13,898 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 13,021 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
60% बढ़ गई किआ सेल्टोस की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,047 यूनिट एसयूवी की बिक्री की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई वेन्यू रही। हुंडई वेन्यू ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,494 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। वहीं, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस ने इस दौरान 60 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,308 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


