लोगों के दिलों-दिमाग में घुस गई ये SUV, फरवरी में 17,238 लोगों ने खरीदा; इसके आगे विक्टोरिस, सिएरा भी फेल
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट के कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में (4.2 से 4.5m) एसयूवी सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो हुंडई क्रेटा ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट के कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में (4.2 से 4.5m) एसयूवी सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो हुंडई क्रेटा ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को बीते महीने कुल 17,938 नए खरीददार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर हुंडई क्रेटा की बिक्री में 9.93 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 16,317 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान इस सेगमेंट के 10 दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तारसे।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
117% बढ़ गई हायराइडर की बिक्री
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस को इस दौरान कुल 13,031 नए ग्राहक मिले। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस ने इस दौरान 59.91 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,308 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान 116.94 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,359 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
45% घट गई ग्रैंड विटारा की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टाटा सिएरा रही। टाटा सिएरा को इस दौरान कुल 7,100 नए ग्राहक मिले। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 45.08 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 5,859 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा कर्व रही। टाटा कर्व ने इस दौरान 49.61 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,755 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही फॉक्सवैगन टाइगुन
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर होंडा एलिवेट रही। होंडा एलिवेट ने इस दौरान 8.68 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,591 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा BE 6 रही। महिंद्रा BE 6 ने इस दौरान 11.40 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,104 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। वहीं, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन टाइगुन रही। फॉक्सवैगन टाइगुन ने इस दौरान 45.08 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 698 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


