विक्टोरिस, सिएरा, सेल्टोस छोड़ इस SUV का पूरा देश दीवाना, बिक्री में बनी नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन-कौन
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुए (4.2m से 4.5m) सेगमेंट की बिक्री में Hyundai Creta ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुए (4.2m से 4.5m) सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हुंडई क्रेटा को बीते महीने कुल 17,838 लोगों ने खरीदा। हालांकि, सालाना आधार पर हुंडई क्रेटा की बिक्री में 1.22 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 18,059 यूनिट था। आइए जानते हैं इस सेगमेंट के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.55 - 7.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दूसरे नंबर पर रही विक्टोरिस
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 11,062 यूनिट कारों की बिक्री की। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस ने इस दौरान 69.21 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,041 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान 93.08 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,206 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
35% घट गई ग्रैंड विटारा की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांच में नंबर पर टाटा सिएरा रही। टाटा सिएरा को इस दौरान कुल 9,003 नए ग्राहक मिले। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 35.25 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 6,746 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा एलिवेट रही। होंडा एलिवेट ने इस दौरान 0.32 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,467 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही महिंद्रा BE 6
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर स्कोडा कुशाक रही। स्कोडा कुशाक ने इस दौरान 157.19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,307 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा कर्व रही। टाटा कर्व ने इस दौरान 57.68 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,602 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा BE 6 रही। महिंद्रा BE 6 ने इस दौरान 60.06 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,495 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


