नंबर-1 पोजीशन से चिपक कर बैठी ये SUV; ब्रेजा, पंच, फ्रोंक्स की निकली हेकड़ी, कीमत ₹7.31 लाख
भारतीय ग्राहकों के बीच सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 में इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें हैं तो टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने एक बार फिर से टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 में इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें हैं तो टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने एक बार फिर से टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि टाटा नेक्सन को बीते महीने कुल 23,365 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर नेक्सन की बिक्री में 51.75 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2025 में यह आंकड़ा 15,397 यूनिट था। भारतीय मार्केट में टाटा नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.31 लाख से लेकर टॉप मॉडल में 16 लाख रुपये तक जाती है। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।
फ्रोंक्स की बिक्री में 12% से ज्यादा की गिरावट
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। टाटा पंच ने इस दौरान 18.64 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,257 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा ने इस दौरान 18.57 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,486 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 12.11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 13,353 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
50% से ज्यादा बढ़ गई सोनेट की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई वेन्यू रही। हुंडई वेन्यू ने इस दौरान 11.77 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 12,413 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सोनेट रही। किआ सोनेट ने इस दौरान 52.8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,998 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 3XO रही। महिंद्रा XUV 3XO ने इस दौरान 4.63 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,845 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
लास्ट पोजीशन पर रही टाटा टैसर
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई एक्सटर रही। हुंडई एक्सटर ने इस दौरान 7.37 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 5,621 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा काइलाक रही। स्कोडा काइलाक ने इस दौरान 159.26 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,220 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टैसर रही। टाटा टैसर ने इस दौरान 2.06 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,521 यूनिट एसयूवी की बिक्री की ।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



