₹5.59 लाख की इस SUV के सामने सभी ने टेक दिए घुटने! मार्च में बनी नंबर-1; नेक्सन, क्रेटा, ब्रेजा हुईं फेल

Apr 04, 2026 10:04 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

देश के अंदर SUV सेगमेंट का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट इतने सारे मॉडल आ चुके हैं कि कई बार इनमें बड़ा उलटफेर भी देखने को मिलता है। इस सेगमेंट में पिछले कुछ महीने से टाटा का दबदबा एक बार फिर देखने को मिल रहा है। खासकर, GST 2.0 लागू होने के बाद नेक्सन और पंच को अच्छी ग्रोथ मिली है।

₹5.59 लाख की इस SUV के सामने सभी ने टेक दिए घुटने! मार्च में बनी नंबर-1; नेक्सन, क्रेटा, ब्रेजा हुईं फेल

देश के अंदर SUV सेगमेंट का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट इतने सारे मॉडल आ चुके हैं कि कई बार इनमें बड़ा उलटफेर भी देखने को मिलता है। इस सेगमेंट में पिछले कुछ महीने से टाटा का दबदबा एक बार फिर देखने को मिल रहा है। खासकर, GST 2.0 लागू होने के बाद नेक्सन और पंच को अच्छी ग्रोथ मिली है। पिछले महीने यानी मार्च 2026 में इस सेगमेंट को जिस मॉडल ने टॉप किया वो टाटा पंच है। बीते महीने इसकी 20,977 यूनिट बिकीं। जबकि, नेक्सन लिस्ट में 19,810 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। चलिए एक बार टॉप-10 मॉडल की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टॉप-10 SUV की बिक्री मार्च 2026
मॉडलयूनिट
टाटा पंच20,977
टाटा नेक्सन19,810
हुंडई क्रेटा17,838
मारुति ब्रेजा16,130
मारुति फ्रोंक्स15,540
महिंद्रा स्कॉर्पियो14,578
किआ सोनेट12,012
हुंडई वेन्यू11,147
मारुति विक्टोरिस11,062
किआ सेल्टोस11,041

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.23 - 13.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टॉप-10 SUV मॉडल की बात करें तो टाटा पंच की मार्च 2026 में 20,977 यूनिट, टाटा नेक्सन की 19,810 यूनिट, हुंडई क्रेटा की 17,838 यूनिट, मारुति ब्रेजा की 16,130 यूनिट, मारुति फ्रोंक्स की 15,540 यूनिट, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 14,578 यूनिट, किआ सोनेट की 12,012 यूनिट, हुंडई वेन्यू की 11,147 यूनिट, मारुति विक्टोरिस की 11,062 यूनिट और किआ सेल्टोस की 11,041 यूनिट बिकीं। बता दें कि पंच की 4 साल में 7 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। वहीं, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन
2026 टाटा पंच अपने बॉक्सी, कॉम्पैक्ट लुक को बरकरार रखती है, लेकिन इसे अब पहले से ज्यादा शार्प लुक दिया गया है। स्लिम LED DRLs, ब्लैक-आउट ग्रिल, नए LED हेडलैंप और रीडिजाइन किए गए बंपर इसे फ्रेश लुक देते हैं। पीछे की तरफ, कनेक्टेड LED टेल-लैंप और एक रिवाइज्ड बंपर इसे मॉडर्न टच देते हैं, जबकि साइड में नए 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील हैं।

टाटा ने पंच लाइनअप को 6 वैरिएंट में बांटा है। इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस S शामिल है। ग्राहकों को 6 कलर्स का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें बंगाल रूज, कैरामल, कूर्ग क्लाउड्स और सियानटैफिक के साथ-साथ डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। पंच 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी, जो 4 दशकों से भी ज्यादा समय में पहली बार है कि किसी नॉन-मारुति सुजुकी मॉडल ने टॉप स्थान हासिल किया है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट के फीचर्स
नई टाटा पंच में कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है, इसमें आसान पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक बड़ा 10.24 HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, हरमन ऑडियो सिस्टम और भी बहुत कुछ शामिल है। नई टाटा पंच अब अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट देती है, जिसमें पेट्रोल वेरिएंट में 366 लीटर की लगेज कैपेसिटी है, जबकि CNG वर्जन में 210-लीटर का इस्तेमाल करने लायक बूट मिलता है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट की सेफ्टी
पंच फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। नई पंच में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के साथ-साथ ESC, ABS, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। सेफ्टी पर अपने फोकस को दिखाने के लिए, टाटा मोटर्स ने नई पंच का क्रैश टेस्ट किया, जिसमें चार डमी यात्रियों के साथ एक ट्रक से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आमने-सामने की टक्कर का सिमुलेशन किया गया। इम्पैक्ट के बावजूद, बॉडी स्ट्रक्चर सही सलामत रहा, और क्रैश के बाद चारों डोर खोले जा सके। इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।