Hindi Newsऑटो न्यूज़top-10 sedans sold nov 2025 maruti suzuki dzire tops once again
जिसे देखो वही खरीद रहा ये कार, 100 में से 60 लोगों ने इसे चुना; कीमत ₹6.25 लाख और 31 km का माइलेज

जिसे देखो वही खरीद रहा ये कार, 100 में से 60 लोगों ने इसे चुना; कीमत ₹6.25 लाख और 31 km का माइलेज

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी डिजायर हमेशा से पसंद की जाती रही है। एक बार बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) देश की बेस्ट-सेलिंग सेडान बन गई।

Dec 21, 2025 06:03 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी डिजायर हमेशा से पसंद की जाती रही है। एक बार बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) देश की बेस्ट-सेलिंग सेडान बन गई। बीते महीने मारुति डिजायर को कुल 21,082 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति डिजायर की बिक्री में 78.98 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। इस बिक्री के दम पर अकेले इस सेगमेंट के 60.17 पर्सेंट से ज्यादा मार्केट पर मारुति डिजायर ने कब्जा कर लिया। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तीसरे नंबर पर रही होंडा अमेज

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई ऑरा रही। हुंडई ऑरा ने इस दौरान 34.91 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,731 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा अमेज रही। होंडा अमेज ने 5.14 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ बीते महीने कुल 2,763 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन वर्टस रही। फॉक्सवैगन वर्टस ने इस दौरान 52.71 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,225 यूनिट कार की बिक्री की।

41% घट गई हुंडई वरना की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर स्कोडा स्लाविया रही। स्कोडा स्लाविया ने इस दौरान 0.97 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,120 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई वरना रही। हुंडई वरना ने इस दौरान 41.55 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 709 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा सिटी रही। होंडा सिटी ने इस दौरान 14.67 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 605 यूनिट कार की बिक्री की।

94 यूनिट बिकी स्कोडा ऑक्टेविया

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टाटा टिगोर रही। टाटा टिगोर ने इस दौरान 43.19 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 488 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा कैमरी रही। टोयोटा कैमरी ने इस दौरान 70.77 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी की साथ कुल 222 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा ऑक्टेविया रही। स्कोडा ऑक्टेविया को बीते महीने कुल 94 नए ग्राहक मिले।

इतनी है कीमत

ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी डिजायर किफायती कीमत और बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख से शुरू होकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है। माइलेज की बात करें तो डिजायर का पेट्रोल वैरिएंट लगभग 22 से 23 kmpl तक का दावा करता है। जबकि CNG वर्जन में यह आंकड़ा करीब 31 km/kg तक पहुंच जाता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।