ये हैं देश की 10 सबसे सुरक्षित कारें, खरीदने से पहले देख लें ये लिस्ट; सबको मिली है 5-स्टार रेटिंग

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ग्राहकों के लिए यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि एक्सीडेंट के वक्त उनकी कार उन्हें कितनी सुरक्षा देगी। अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है।

ये हैं देश की 10 सबसे सुरक्षित कारें, खरीदने से पहले देख लें ये लिस्ट; सबको मिली है 5-स्टार रेटिंग

आज के समय में भारत में नई कार खरीदते समय लोग सिर्फ माइलेज या लुक ही नहीं देखते। अब लोगो गाड़ी की सेफ्टी रेटिंग भी चेक करते हैं। ग्राहकों के लिए यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि एक्सीडेंट के वक्त उनकी गाड़ी उन्हें कितनी सुरक्षा देगी। अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए एक नई और सुरक्षित कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) ने देश की सबसे सुरक्षित कारों की एक लिस्ट जारी की है। इन कारों को क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं इन टॉप-10 सुरक्षित गाड़ियों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

किआ सेल्टोस

नई जनरेशन की किआ सेल्टोस इस समय भारत की सबसे सुरक्षित पेट्रोल-डीजल (ICE) कार है। इसने भारत NCAP टेस्ट में 81 में से 76.70 का शानदार स्कोर हासिल किया है। इस मिड-साइज एसयूवी में सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और लेवल-2 ADAS जैसे बेहतरीन फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं जो इसे एक्सीडेंट से बचाते हैं।

महिंद्रा थार रॉक्स

महिंद्रा की यह दमदार गाड़ी भारत की सबसे सुरक्षित लैडर-फ्रेम एसयूवी बन गई है। क्रैश टेस्ट के दौरान इसका बॉडी शेल बिल्कुल स्थिर रहा और इसे पूरे 5-स्टार मिले। सेफ्टी के मामले में इसने 81 में से 76.09 का स्कोर किया है। इसमें 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS भी दिया गया है।

स्कोडा काइलाक

सब-4 मीटर यानी छोटी एसयूवी सेगमेंट में स्कोडा कायलाक देश की सबसे सुरक्षित कार है। भारत NCAP टेस्ट में इसने 81 में से 75.88 का कुल स्कोर खड़ा किया है। कंपनी इस गाड़ी में शुरुआती वेरिएंट से ही 6-एयरबैग, ईएससी (ESC) और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग जैसे कमाल के सेफ्टी फीचर्स दे रही है।

टाटा सिएरा

टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों की मजबूती के लिए जानी जाती है। टाटा सिएरा इस विरासत को आगे बढ़ा रही है। इस एसयूवी ने क्रैश टेस्ट में 81 में से 75.87 का दमदार स्कोर हासिल किया है। इसमें पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 21 फंक्शन वाला ईएसपी, रोलओवर मिटिगेशन और एडवांस लेवल 2+ ADAS फीचर मिलता है।

हुंडई वेन्यू

हुंडई वेन्यू अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो चुकी है। इसने भारत NCAP में 75.61 का स्कोर किया है। इसके नए मॉडल को बनाने में 71 फीसदी हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका ढांचा बेहद मजबूत है। इसमें सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग के साथ फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

टाटा पंच

टाटा की सबसे छोटी एसयूवी पंच भी सुरक्षा के मामले में किसी से कम नहीं है। इसने टेस्ट में 81 में से 75.58 का स्कोर करके सबको चौंका दिया है। अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनी इस माइक्रो-एसयूवी में ग्राहकों को 6-एयरबैग, टीपीएमएस और टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा मिलता है।

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

भारत की सबसे पॉपुलर और बड़ी फैमिली कारों में से एक, इनोवा हाईक्रॉस देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी (MPV) भी है। क्रैश टेस्ट में इसने 75.47 का स्कोर किया है। इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे 49 में से 45 नंबर मिले हैं। इसमें टोयोटा का खास सेफ्टी सेंस ADAS सूट्स दिया गया है जो गाड़ी को हमेशा कंट्रोल में रखता है।

मारुति सुजुकी इनविक्टो

मारुति सुजुकी इनविक्टो को भी क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसने 81 में से 75.43 का स्कोर हासिल किया है। इस प्रीमियम गाड़ी में 6-एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट और कनेक्टेड कार टेक जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। हालांकि, इसमें ADAS नहीं आता।

मारुति सुजुकी विक्टोरिस

विक्टोरिस मारुति सुजुकी की पहली ऐसी एसयूवी बनी है जिसने भारत NCAP में पूरे 5-स्टार हासिल किए हैं। इसने कुल 74.66 का स्कोर किया और बच्चों की सेफ्टी के मामले में परफेक्ट 24 में से 24 नंबर पाए। इसके हाई वैरिएंट्स में ग्राहकों को लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

हुंडई ट्यूसॉन

इस लिस्ट में आखिरी नाम हुंडई की प्रीमियम एसयूवी ट्यूसॉन का है। इसने कुल 71.84 का स्कोर किया है। यह भारत में 5-स्टार रेटिंग पाने वाली हुंडई की पहली गाड़ी थी, जो इम्पैक्ट टेस्ट में पूरे नंबर लाई थी। इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए 60 से ज्यादा फीचर्स और ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी दी गई है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।