फिर नंबर-1 की रेस जीत गई ये SUV, फरवरी में 17,938 लोगों ने खरीदा; विक्टोरिस, सेल्टोस, 7XO भी पीछे

Mar 13, 2026 09:40 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई मिड-साइज एसयूवी बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

फिर नंबर-1 की रेस जीत गई ये SUV, फरवरी में 17,938 लोगों ने खरीदा; विक्टोरिस, सेल्टोस, 7XO भी पीछे

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में एक बार फिर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हुंडई क्रेटा को बीते महीने कुल 17,938 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर क्रेटा की बिक्री में 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 16,317 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान इस सेगमेंट की दूसरी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.79 - 20.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.67 - 15.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

60% बढ़ गई सेल्टोस की बिक्री

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,665 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस ने इस दौरान 13,021 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस ने इस दौरान 60 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,308 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

विक्टोरिस को मिले 13000 से ज्यादा खरीददार

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान 117 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,359 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 7XO रही। महिंद्रा XUV 7XO को इस दौरान 9,112 नए ग्राहक मिले। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सिएरा रही। टाटा सिएरा को इस दौरान 7,100 नए ग्राहक मिले।

125% बढ़ गई टाटा हैरियर की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 45 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 5,859 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा हैरियर रही। टाटा हैरियर ने इस दौरान 125 परसेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 3,096 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सफारी रही। टाटा सफारी ने इस दौरान 6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,650 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।