Hindi Newsऑटो न्यूज़top-10 mid-size suv december 2025 mahindra scorpio beats hyundai creta
हुंडई क्रेटा से छिन गया नंबर-1 का ताज, इस देसी SUV ने मार ली बाजी; हाथों-हाथ करीब 16000 लोगों ने खरीदा

हुंडई क्रेटा से छिन गया नंबर-1 का ताज, इस देसी SUV ने मार ली बाजी; हाथों-हाथ करीब 16000 लोगों ने खरीदा

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी की डिमांड हमेशा रहती है। बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

Jan 12, 2026 02:58 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की डिमांड हमेशा रहती है। अगर बीते महीने दिसंबर, 2025 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। महिंद्रा स्कॉर्पियो को बीते महीने कुल 15,885 नए खरीददार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर स्कॉर्पियो के बिक्री में 30 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2024 में यहां आंकड़ा 12,195 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।

47% बढ़ गई हायराइडर की बिक्री

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 13,154 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 21 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,597 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान 47 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 7,022 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

सातवें नंबर पर रही टाटा हैरियर

बिक्री कि लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 6,210 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस ने इस दौरान 54 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,369 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा हैरियर रही। टाटा हैरियर ने इस दौरान 82 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,378 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

दसवें नंबर पर रही टाटा सफारी

दूसरी ओर आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा एलिवेट रही। होंडा एलिवेट ने इस दौरान 2 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,289 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन टाइगुन रही। फॉक्सवैगन टाइगुन ने इस दौरान 24 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,778 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सफारी रही। टाटा सफारी ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,446 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;