इन मेड इन इंडिया कारों के दीवाने हुए विदेशी, बीते 12 महीनों में 4.44 लाख यूनिट्स निर्यात; टाटा, महिंद्रा भी छूटीं पीछे
मेड इन इंडिया कारों को देश के साथ विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 की बात करें तो मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने सबसे ज्यादा कारों का निर्यात किया।

मेड इन इंडिया कारों को देश के साथ विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 की बात करें तो मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने सबसे ज्यादा कारों का निर्यात किया। मारुति सुजुकी ने इस दौरान कुल 4,43,825 यूनिट कारों का निर्यात किया। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में 34.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा, भारतीय मार्केट में भी इस दौरान मारुति सुजुकी ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल किया। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा कारों का निर्यात करने वाली कंपनियां के आंकड़ों के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Hilux
₹ 28.02 - 35.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Crysta
₹ 18.85 - 25.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दूसरे नंबर पर रही हुंडई
एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई रही। हुंडई ने इस दौरान 16.4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,90,125 यूनिट कारों का निर्यात किया। जबकि तीसरे नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में निसान रही। निसान ने इस दौरान 15.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 82,408 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। इसके अलावा, चौथे नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन रही। फॉक्सवैगन ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 40,143 यूनिट कारों का निर्यात किया।
41% बढ़ गया टोयोटा का एक्सपोर्ट
दूसरी ओर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टोयोटा रही। टोयोटा ने इस दौरान 41 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 38,974 यूनिट कारों का निर्यात किया। इसके अलावा, छठे नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में किआ रही। किआ ने इस दौरान 3.9 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 27,953 यूनिट कारों का निर्यात किया। जबकि सातवें नंबर पर एक्सपोर्ट की लिस्ट में होंडा रही। होंडा ने इस दौरान 56 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 26,450 यूनिट कारों का निर्यात किया।
दसवीं नंबर पर ही टाटा मोटर्स
एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा रही। महिंद्रा ने इस दौरान 18.9 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,722 यूनिट कारों का निर्यात किया। इसके अलावा, नौवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में रेनॉल्ट रही। रेनॉल्ट ने इस दौरान 17.8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,696 यूनिट कारों का निर्यात किया। इसके अलावा, दसवें नंबर पर एक्सपोर्ट की लिस्ट में टाटा रही। टाटा ने इस दौरान 263.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,350 यूनिट कारों का निर्यात किया।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


