₹4.99 लाख की इस कार के आगे स्विफ्ट, बलेनो, ऑल्टो भी फेल! बिक्री में बनी नंबर-1; 34km का है माइलेज

Mar 16, 2026 08:35 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

₹4.99 लाख की इस कार के आगे स्विफ्ट, बलेनो, ऑल्टो भी फेल! बिक्री में बनी नंबर-1; 34km का है माइलेज

भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। मारुति सुजुकी वैगनआर को बीते महीने कुल 14,850 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर वैगनआर की बिक्री 25 पर्सेंट तक घट गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 19,879 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

करीब 10000 यूनिट बिकी मारुति ऑल्टो

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 14,833 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान 5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 14,632 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ऑल्टो रही। मारुति ऑल्टो ने इस दौरान 15 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,787 यूनिट कार की बिक्री की।

61% बढ़ गई हुंडई i20 की बिक्री

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टाटा टियागो रही। टाटा टियागो ने इस दौरान एक पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 7,040 यूनिट कार के बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई i20 रही। हुंडई i20 ने इस दौरान 61 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,852 यूनिट कार बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई ग्रैंड i10 एनआईओएस रही। ग्रैंड i10 एनआईओएस ने इस दौरान 13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,589 यूनिट कार की बिक्री की।

दसवें नंबर पर रही मारुति इग्निस

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टोयोटा ग्लैंजा रही। टोयोटा ग्लैंजा ने इस दौरान 30 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,212 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा अल्ट्रोज रही। टाटा अल्ट्रोज ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,063 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी इग्निस रही। मारुति इग्निस ने इस दौरान 23 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,848 यूनिट कार की बिक्री की।

34 किलोमीटर तक मिलता है माइलेज

अगर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक मारुति सुजुकी वैगनआर की बात करें तो भारतीय मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 6.95 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि मारुति सुजुकी वैगनआर अपने पेट्रोल वैरिएंट पर करीब 25 किलोमीटर तक माइलेज देती है। जबकि सीएनजी वैरिएंट पर यह 34 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज ऑफर करती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।