टॉप-3 से बाहर हुई Ola, इस कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक, बिक्री में शान से बनी नंबर-1

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार दिग्गज ऑटो कंपनी टीवीएस (TVS) ने अपनी बादशाहत साबित करते हुए नंबर-1 का पायदान हासिल किया है।

टॉप-3 से बाहर हुई Ola, इस कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक, बिक्री में शान से बनी नंबर-1

भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर बीते महीने यानी मार्च 2026 की बात करें तो ईवी सेगमेंट में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस बार दिग्गज ऑटो कंपनी टीवीएस (TVS) ने अपनी बादशाहत साबित करते हुए नंबर-1 का पायदान हासिल किया है। जबकि कभी इस सेगमेंट की लीडर रही ओला इलेक्ट्रिक टॉप-3 से बाहर होकर पांचवें स्थान पर खिसक गई है। आइए जानते हैं इस सेगमेंट के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

TVS और बजाज ने गाड़ा झंडा

बिक्री की इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीवीएस रही। टीवीएस ने मार्च, 2026 के दौरान कुल 49,453 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे नंबर पर बजाज रही। बजाज ने अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए कुल 46,246 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की। इन दोनों कंपनियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। तीसरे नंबर पर प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी एथर रही। एथर ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 35,688 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

हीरो और ओला का हाल

चौथे स्थान पर दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता हीरो रही। हीरो ने मार्च महीने में अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के दम पर कुल 21,434 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, सबसे चौंकाने वाले आंकड़े ओला इलेक्ट्रिक के रहे, जो खिसककर पांचवें नंबर पर आ गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने इस दौरान कुल 10,117 यूनिट्स की ही बिक्री की। जानकारों का मानना है कि सर्विस और क्वालिटी से जुड़ी चुनौतियों के कारण ओला की बिक्री में यह बड़ी गिरावट देखी गई है।

एम्पीयर और रिवर की चुनौती

बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर ग्रीव्स यानी एम्पीयर रही। एम्पीयर ने इस दौरान कुल 7,965 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर उभरती हुई कंपनी रिवर रही। रिवर ने अपनी यूटिलिटी बेस्ड अप्रोच के साथ कुल 4,146 यूनिट्स स्कूटरों की बिक्री की। इसके अलावा, आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बी-गॉस रही। बी-गॉस ने इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 3,680 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

सिंपल एनर्जी और ई-स्प्रिंटो की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में नौवें नंबर पर सिंपल एनर्जी रही। सिंपल एनर्जी ने इस दौरान कुल 1,744 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी अपने मॉडल्स की डिलीवरी धीरे-धीरे बढ़ा रही है। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में ई-स्प्रिंटो रही। ई-स्प्रिंटो ने इस दौरान कुल 1,510 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।