Hindi Newsऑटो न्यूज़top-10 cars calendar year 2025 dzire swift ertiga brezza fronx nexon creta punch scorpio
क्रेटा, नेक्सन, पंच, वैगनआर, अर्टिगा नहीं बल्कि ये है 2025 की नंबर-1 कार; देखें टॉप-10 में कौन-कौन

क्रेटा, नेक्सन, पंच, वैगनआर, अर्टिगा नहीं बल्कि ये है 2025 की नंबर-1 कार; देखें टॉप-10 में कौन-कौन

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों का दबदबा हमेशा से रहा है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर में बीते साल यानी 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई।

Jan 02, 2026 07:49 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों का दबदबा हमेशा से रहा है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर में बीते साल यानी 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) को भारतीय मार्केट में करीब 2,14,000 नए ग्राहक मिले। बता दें कि बीते साल कई बार मारुति सुजुकी डिजायर मंथली बिक्री में कंपनी के साथ-साथ देश की भी टॉप-सेलिंग कार बनी। आइए जानते हैं बीते साल के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
मॉडलयूनिट्स (लाख)
डिजायर2.14
क्रेटा2.01
नेक्सन2.01
वैगनआर1.94
अर्टिगा 1.92
स्विफ्ट1.89
फ्रोंक्स1.80
स्कॉर्पियो 1.77
ब्रेजा 1.75
फ्रोंक्स1.73

पांचवें नंबर पर रही मारुति सुजुकी अर्टिगा

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने बीते महीने करीब 2,01,000 यूनिट कार बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन को भी करीब 2,01,000 नए ग्राहक मिले। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर को इस दौरान 1,94,000 नए खरीददार मिले। जबकि पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। मारुति अर्टिगा को इस दौरान कुल 1,92,000 ग्राहक मिले।

दसवें नंबर पर रही टाटा पंच

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट को इस दौरान कल 7,89,000 लाख नए ग्राहक मिले। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स को इस दौरान कुल 1,80,000 लाख खरीददार मिले। जबकि आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान कुल 1,77,000 खरीददार मिले। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा को कुल 1,75,000 लोगों ने खरीदा। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा पंच रही। टाटा पंच को इस दौरान कुल 1,73,000 लाख नए ग्राहक मिले।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।