Hindi Newsऑटो न्यूज़top-10 car sales december 2025 maruti baleno dzire fronx wagonr swift ertiga nexon punch
नेक्सन से छिन गया नंबर-1 का ताज, इस कार को लोगों ने सबसे ज्यादा खरीदा; ये स्विफ्ट, ब्रेजा, पंच भी नहीं

नेक्सन से छिन गया नंबर-1 का ताज, इस कार को लोगों ने सबसे ज्यादा खरीदा; ये स्विफ्ट, ब्रेजा, पंच भी नहीं

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों का हमेशा से बोलबाला रहा है। बता दें कि बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

Jan 09, 2026 06:02 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों का हमेशा से बोलबाला रहा है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में हुई ओवरऑल कार बिक्री में मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। मारुति सुजुकी बलेनो को बीते महीने कुल 22,108 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति सुजुकी बलेनो के बिक्री में 147 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2024 में यह आंकड़ा 9,122 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

43% बढ़ गई टाटा नेक्सन की बिक्री

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने 93 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 20,706 यूनिट कार के बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 43 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,375 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर भी गरीब की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी डिजायर रही। मारुति डिजायर ने इस दौरान 15 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,072 यूनिट कार की बिक्री की।

सातवें नंबर पर रही मारुति अर्टिगा

बिक्री कि लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने 80 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,767 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा ने इस दौरान 2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,704 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। मारुति अर्टिगा ने इस दौरान 3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,586 यूनिट कार की बिक्री की।

16% घट गई मारुति वैगनआर की बिक्री

दूसरी ओर आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा पंच रही। टाटा पंच ने इस दौरान 6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,980 यूनिट कार के बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 30 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,850 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान 16 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 14,575 यूनिट कार की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।