देश ही नहीं विदेश में भी बजा इस मारुति SUV का डंका, स्विफ्ट, डिजायर, क्रेटा भी पीछे, कीमत ₹7 लाख से कम
भारत में बनी कारों को विदेशी ग्राहकों के बीच भी खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) देश की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बन गई।

भारत में बनी कारों को विदेशी ग्राहकों के बीच भी खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) देश की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बन गई। बता दें कि इस दौरान मारुति फ्रोंक्स को कुल 10,938 विदेशी ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर फ्रोंक्स के एक्सपोर्ट में 37.91 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2025 में यह आंकड़ा 7,931 यूनिट था। बता दें कि मारुति फ्रोंक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट की जाने वाली कारों के बारे में विस्तार से।
चौथे नंबर पर रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट
एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी जिम्नी रही। मारुति जिम्नी ने इस दौरान 307.05 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 7,970 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो रही। मारुति एस-प्रेसो ने इस दौरान 175.30 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,687 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। इसके अलावा, चौथे नंबर पर इस लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 40.36 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,589 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया।
17000% बढ़ गया डिजायर का एक्सपोर्ट
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई ग्रैंड i10 रही। हुंडई ग्रैंड i10 ने इस दौरान 69.61 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,827 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि छठे नंबर पर इस लिस्ट में हुंडई वरना रही। हुंडई वरना ने इस दौरान 6.74 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,734 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि सातवें नंबर पर इस लिस्ट में मारुति सुजुकी डिजायर रही। मारुति डिजायर ने इस दौरान 17,350 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,839 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया।
दसवें नंबर पर रही मारुति सिलेरियो
दूसरी ओर आठवें नंबर पर इस लिस्ट में टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान 2.02 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,240 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि नौवें नंबर पर इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने 34.16 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 3,229 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। इसके अलावा, दसवें नंबर पर इस लिस्ट में मारुति सुजुकी सिलेरियो रही। मारुति सिलेरियो ने इस दौरान 1688.02 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,986 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


