
2025 का बॉस कौन? Maruti से लेकर Renault तक, जानिए टॉप-10 कार कंपनियों की पूरी लिस्ट
भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारों का दबदबा रहा है। बीते साल यानी 2025 में मारुति सुजुकी ने देश की ओवरऑल कार बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से लगातार मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारों का दबदबा रहा है। एक बार फिर से सही साबित करते हुए बीते साल यानी 2025 में मारुति सुजुकी ने देश की ओवरऑल कार बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि बीते साल मारुति सुजुकी की कारों को कुल 17,86,226 खरीददार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति सुजुकी की कार बिक्री में 39.91 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं बीते साल के 10 सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनियां की बिक्री के बारे में विस्तार से।






चौथे नंबर पर रही हुंडई
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा रही। महिंद्रा ने इस दौरान 13.25 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,92,771 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा मोटर्स रही। टाटा मोटर्स ने इस दौरान 12.68 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 5,67,607 यूनिट कर की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई रही। हुंडई ने इस दौरान 12.50 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,59,558 यूनिट कार की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Volkswagen Virtus
₹ 11.16 - 18.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 11.42 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सातवें नंबर पर रही स्कोडा फॉक्सवैगन
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टोयोटा रही। टोयोटा ने इस दौरान 7.17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,20,703 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ रही। किआ ने इस दौरान 5.79 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,59,043 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा फॉक्सवैगन रही। स्कोडा फॉक्सवैगन ने इस दौरान 2.42 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,08,277 यूनिट कार की बिक्री की।
लास्ट पोजीशन पर रही रेनॉल्ट
बिक्री कि लिस्ट में आठवें नंबर पर एमजी मोटर्स रही। एमजी मोटर्स ने इस दौरान 1.47 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 65,614 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा रही। होंडा ने इस दौरान 1.40 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 62,576 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रेनॉल्ट रही। रेनॉल्ट ने इस दौरान 0.81 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 36,420 यूनिट कार की बिक्री की।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




