30 दिनों में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीद डाली यह बाइक, बिक्री में बनी नंबर-1; एक्टिवा, शाइन, पल्सर भी पीछे
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर बनी है।

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर बनी है। इस दौरान स्प्लेंडर ने कुल 3,09,131 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इस तरह सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में 56.21 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 1,97,893 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।






एक्टिवा की रफ्तार बरकरार
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा का जलवा रहा। एक्टिवा ने इस दौरान 13.34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,20,774 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में होंडा शाइन ने अपनी जगह पक्की की। शाइन ने अप्रैल 2026 में 8.27 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,82,874 यूनिट्स मोटरसाइकिल बेचीं। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज पल्सर रही। पल्सर ने इस दौरान 5.66 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,31,031 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS Jupiter
₹ 72,400 - 85,400

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Jupiter 125
₹ 75,600 - 86,400

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RTX 300
₹ 1.99 - 2.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RTR 180
₹ 1.25 - 1.28 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जुपिटर की डिमांड हाई
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टीवीएस जुपिटर रहा। जुपिटर ने इस दौरान 14.42 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,17,383 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हीरो एचएफ डीलक्स रही। एचएफ डीलक्स ने इस दौरान 120.86 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 91,977 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एक्सेस का नाम आता है। एक्सेस ने इस दौरान 8.04 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 70,339 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।
आठवें नंबर पर रही अपाचे
इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टीवीएस अपाचे रही। अपाचे ने इस दौरान 8.23 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 49,390 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, नौवें नंबर पर टीवीएस की ही भरोसेमंद मोपेड XL100 रही। इसने 9.03 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 42,246 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा सीबी यूनिकॉर्न रही। यूनिकॉर्न ने 51.09 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी के साथ कुल 39,310 यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री की।
25% बढ़ गई ओवरऑल बिक्री
अगर पूरे भारतीय टू-व्हीलर मार्केट की बात करें तो अप्रैल, 2026 में कुल 12,54,455 टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 10,05,338 यूनिट्स का था। इस तरह सालाना आधार पर (YoY) टू-व्हीलर की कुल बिक्री में पूरे 24.78 पर्सेंट का शानदार उछाल आया है। यह मार्केट में ग्राहकों की मजबूत डिमांड को साफ दिखाता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


