पिछले 1 साल में सबसे ज्यादा बिकी ये SUV; क्रेटा, पंच, ब्रेजा भी छूटी पीछे; कीमत ₹7.36 लाख, सेफ्टी भी 5-स्टार
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर FY2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने एक बार फिर टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर FY2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने एक बार फिर टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा नेक्सन को इस दौरान कुल 2,16,054 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार टाटा नेक्सन की बिक्री में 32.48 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी FY2025 के दौरान यह आंकड़ा 1,63,087 यूनिट था। भारतीय ग्राहकों के बीच नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.36 लाख रुपये है। सेफ्टी में भी नेक्सन को 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। आइए जानते हैं इस दौरान देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
चौथे नंबर पर रही मारुति सुजुकी ब्रेजा
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 3.62 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,01,921 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा पंच रही। टाटा पांच ने इस दौरान 6.40 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,83,980 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा ने इस दौरान 4.79 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,80,104 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
50% बढ़ गई महिंद्रा थार की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 8.47 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,78,800 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 3.70 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,72,363 यूनिट एसयूवी बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने इस दौरान 48.83 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,26,261 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही महिंद्रा बोलेरो
दूसरी ओर आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई वेन्यू रही। हुंडई वेन्यू ने इस दौरान 1.16 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,17,737 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सोनेट रही। किआ सोनेट ने इस दौरान 14.37 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,14,142 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान 16.24 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,10,136 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


