31 दिनों में करीब 2.60 लाख लोगों ने खरीदी ये स्कूटर, बिक्री में शान से बना नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन-कौन
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों की डिमांड एक बार फिर आसमान छू रही है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बात करें तो होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने एक बार फिर टॉप पोजिशन हासिल कर लिया।

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों की डिमांड एक बार फिर आसमान छू रही है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बात करें तो होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने एक बार फिर टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। बीते महीने होंडा एक्टिवा को कुल 2,59,670 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर एक्टिवा की बिक्री में 36.86 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1,89,735 यूनिट्स था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।






जुपिटर, एक्सेस का दबदबा बरकरार
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस जुपिटर ने अपनी जगह पक्की की है। जुपिटर ने मार्च 2026 में 17.89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,24,771 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एक्सेस रहा। एक्सेस ने इस दौरान 9.49 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 72,658 यूनिट्स की सेल दर्ज की। ये दोनों ही स्कूटर्स अपनी माइलेज और कंफर्ट के लिए भारतीय मार्केट में खूब पॉपुलर हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ola Electric S1 Pro Sport
₹ 1.5 - 1.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Activa E
₹ 1.17 - 1.52 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS X
₹ 2.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
47% बढ़ गई iQube की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टीवीएस iQube ने अपनी धाक जमाई है। टीवीएस iQube ने इस दौरान 46.26 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 38,757 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। इसी तरह बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बजाज चेतक रहा। बजाज चेतक ने इस दौरान 18.75 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 34,416 यूनिट्स की बिक्री की। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में इन दोनों ब्रांड्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
छठे नंबर पर रही एनटॉर्क
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर युवाओं की पहली पसंद टीवीएस एनटॉर्क रही। एनटॉर्क ने इस दौरान 48.52 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 32,598 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर रहकर होंडा डियो ने सबको हैरान कर दिया। डियो ने इस दौरान 85.25 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 31,180 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।
14% घट गई बर्गमैन की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर सुजुकी बर्गमैन रहा। बर्गमैन ने इस दौरान 13.87 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 26,889 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। जबकि बिक्री की इस लिस्ट के आखिरी दो पायदानों पर यामाहा रे-जेडआर और हीरो डेस्टिनी ने कब्जा किया। रे-जेडआर ने 77.79 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी के साथ 25,798 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, हीरो डेस्टिनी ने 53.96 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 24,177 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


