पिछले 30 दिनों में 2.19 लाख लोगों ने खरीदी यह स्कूटर, बिक्री में बना नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन-कौन
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने एक बार फिर टॉप पोजीशन हासिल किया है।

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने एक बार फिर टॉप पोजीशन हासिल किया है। बता दें कि जून महीने में होंडा एक्टिवा को कुल 2,18,932 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर होंडा एक्टिवा की बिक्री में 19 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1,83,265 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 स्कूटर्स की परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से।
जुपिटर और एक्सेस की मजबूत पकड़
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस जुपिटर रहा। जुपिटर ने इस दौरान 27 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,36,805 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री दर्ज की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एक्सेस रहा। एक्सेस ने इस दौरान 22 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 63,121 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
TVS NTORQ 125
₹ 82,500 - 1.01 लाख
TVS Ntorq 150
₹ 1.09 - 1.18 लाख
TVS Jupiter
₹ 72,400 - 85,400
TVS Jupiter 125
₹ 78,100 - 88,060
iQube और चेतक का धमाका
बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टीवीएस iQube रहा। टीवीएस iQube ने इस दौरान 232 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 47,331 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज चेतक रहा। बजाज चेतक ने इस दौरान 126 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 40,376 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।
एनटॉर्क और एथर रिज्टा की रफ्तार
स्पोर्टी और मॉडर्न स्कूटर्स की बात करें तो छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस एनटॉर्क रहा। एनटॉर्क ने इस दौरान 65 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 37,762 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर ुपर बिक्री की इस लिस्ट में एथर रिज्टा रहा। रिज्टा ने इस दौरान 97 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 24,742 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।
बर्गमैन, डेस्टिनी भी रेस में आगे
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर यामाहा रे रहा। यामाहा रे ने इस दौरान 60 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 22,782 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री दर्ज की। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी बर्गमैन रही। बर्गमैन ने इस दौरान 43 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 22,454 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, आखिरी नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हीरो डेस्टिनी 125 रहा। डेस्टिनी ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 22,010 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।


