पिछले 12 महीनों में 28 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा यह स्कूटर, बिक्री में बना नंबर-1; देखें टॉप-10 की लिस्ट
भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा एक्टिवा की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में होंडा एक्टिवा (Honda Activa) देश का बेस्ट-सेलिंग स्कूटर रहा।

भारतीय ग्राहकों के बीच स्कूटरों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर होंडा के पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा ने अपनी बादशाहत साबित कर दी है। बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में होंडा एक्टिवा (Honda Activa) देश का बेस्ट-सेलिंग स्कूटर रहा। होंडा एक्टिवा को इस दौरान कुल 28,45,052 नए ग्राहक मिले। एक्टिवा की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद स्कूटर से लगभग दोगुनी बिक्री के साथ आगे है। आइए जानते हैं इस दौरान देश के टॉप-10 स्कूटर्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रहा टीवीएस जुपिटर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस का सबसे पॉपुलर स्कूटर जुपिटर रहा। टीवीएस जुपिटर ने इस दौरान कुल 14,63,328 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एक्सेस 125 ने अपनी जगह बनाई। सुजुकी एक्सेस को इस दौरान कुल 8,12,920 नए ग्राहक मिले। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस का इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब रहा। टीवीएस आईक्यूब ने इस दौरान कुल 3,67,501 यूनिट्स की बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी धाक जमाई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda Activa 125
₹ 88,339 - 91,983
Hero Destini 125
₹ 80,450 - 91,700
Honda Activa E
₹ 1.17 - 1.52 लाख
Honda Activa 7G
₹ 79,000 से शुरू
Honda Activa 6G
₹ 74,369 - 87,693
Honda CB350
₹ 1.97 - 2 लाख
टॉप-5 में शामिल हुआ टीवीएस एन्टॉर्क
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टीवीएस एन्टॉर्क 125 रहा। युवाओं के बीच पॉपुलर इस स्कूटर ने इस दौरान कुल 3,63,904 यूनिट्स की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक रहा। बजाज चेतक ने इस दौरान कुल 3,02,674 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट रहा। सुजुकी बर्गमैन को इस दौरान कुल 2,87,177 नए खरीदार मिले।
आठवें नंबर पर रहा हीरो डेस्टिनी
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हीरो मोटोकॉर्प का डेस्टिनी 125 स्कूटर रहा। हीरो डेस्टिनी ने इस दौरान कुल 2,56,576 यूनिट्स की बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा डियो रहा। होंडा डियो को इस दौरान कुल 2,38,106 नए ग्राहक मिले। होंडा के इस स्कूटर ने अपने स्पोर्टी लुक के दम पर टॉप-10 की लिस्ट में अपनी जगह पक्की रखी।
लास्ट पोजीशन पर यामाहा का स्कूटर
बिक्री की इस लिस्ट में दसवें नंबर पर यामाहा RayZR रहा। यामाहा के इस स्टाइलिश स्कूटर ने इस दौरान कुल 2,31,986 यूनिट्स की बिक्री की। कुल मिलाकर देखा जाए तो स्कूटर मार्केट में होंडा और टीवीएस का दबदबा साफ नजर आता है। लिस्ट में दो इलेक्ट्रिक स्कूटरों का टॉप-10 में शामिल होना यह भी दिखाता है कि अब भारतीय ग्राहक पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटरों को भी काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल होंडा एक्टिवा का नंबर-1 का ताज कोई छीन नहीं पाया है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


