पिछले 30 दिनों में 2.20 लाख लोगों ने खरीदी यह स्कूटर, बिक्री में बना नंबर-1; जानिए टॉप-10 में कौन-कौन

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों की डिमांड एक बार फिर आसमान छू रही है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 की बात करें तो होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने एक बार फिर नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली है।

पिछले 30 दिनों में 2.20 लाख लोगों ने खरीदी यह स्कूटर, बिक्री में बना नंबर-1; जानिए टॉप-10 में कौन-कौन

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों की डिमांड एक बार फिर आसमान छू रही है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 की बात करें तो होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने एक बार फिर नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली है। बीते महीने होंडा एक्टिवा को कुल 2,20,774 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर एक्टिवा की बिक्री में 13.34 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1,94,787 यूनिट्स था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जुपिटर और एक्सेस का दबदबा

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस जुपिटर ने अपनी जगह पक्की की है। जुपिटर ने अप्रैल, 2026 में 14.42 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,17,383 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एक्सेस रहा। एक्सेस ने इस दौरान 8.04 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 70,339 यूनिट्स की सेल दर्ज की। ये दोनों ही स्कूटर्स अपनी शानदार माइलेज और कंफर्ट के लिए भारतीय मार्केट में लंबे समय से खूब पॉपुलर हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Activa 125

Honda Activa 125

₹ 88,339 - 91,983

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Destini 125

Hero Destini 125

₹ 80,450 - 91,700

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Activa 6G

Honda Activa 6G

₹ 74,369 - 87,693

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Activa E

Honda Activa E

₹ 1.17 - 1.52 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Ntorq 150

TVS Ntorq 150

₹ 1.09 - 1.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

चेतक और iQube के बीच टक्कर

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टीवीएस iQube ने अपनी धाक जमाई है। टीवीएस iQube ने इस दौरान 34.74 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 37,193 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। इसी तरह, बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बजाज चेतक रहा। बजाज चेतक ने इस दौरान 78.52 पर्सेंट की बंपर सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 34,304 यूनिट्स की बिक्री की।

छठे नंबर पर एनटॉर्क

बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर युवाओं की पहली पसंद टीवीएस एनटॉर्क रहा। एनटॉर्क ने इस दौरान 33.92 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 33,994 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर रहकर हीरो डेस्टिनी ने सबको पूरी तरह हैरान कर दिया। डेस्टिनी ने इस दौरान 488.69 पर्सेंट की अब तक की सबसे धांसू सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 25,861 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।

बर्गमैन की बिक्री घटी

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर सुजुकी बर्गमैन रहा। बर्गमैन ने इस दौरान 16.11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 19,337 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, नौवें पायदान पर एथर रिज्टा ने 78.67 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ 17,960 यूनिट्स की सेल दर्ज की। जबकि आखिरी यानी दसवें पोजीशन पर यामाहा रे-जेडआर रहा। इसने 21.96 पर्सेंट की बढ़त के साथ कुल 17,298 यूनिट्स की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।